News :
शादी कर मौका देख माल साफ करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण ऋण वितरण में तेजी लाएं बैंक,जमा राशि तक सीमित न रहें: एडीएम के.के. मिश्रा एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में भोपाल निवासी अभियुक्त गिरफ्तार क्लेमेंटटाउन हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार* फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 पटवारी निलंबित, लेखपाल संघ का शुक्रवार से प्रमाणपत्र कार्य बहिष्कार 3 सीओ के तबादले, स्वप्निल मुयाल को भेजा सतर्कता मुख्यालय “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास करने वाले फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मिशन मर्यादा: शराब पीकर वाहन चलाते 6 वाहन चालको के डीएल व वाहन जब्त

  • Share
मिशन मर्यादा: शराब पीकर वाहन चलाते 6 वाहन चालको के डीएल व वाहन जब्त

shikhrokiawaaz.com

06/24/2024


कोटद्वार:- वर्तमान में प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा के मद्देनजर प्रदेश के पर्यटक व धार्मिक, सार्वजनिक स्थलों की मर्यादा कलंकित न हो इसके लिए प्रदेश पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा चलाया जा रहा है,जिसके तहत पौड़ी पुलिस द्वारा भी जनपद घूमने की आड़ में पर्यटक स्थलों में हुड़दंग मचाने व सार्वजनिक माहौल खराब करने वालो के खिलाफ लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। पौड़ी पुलिस द्वारा आज सोमवार को कोतवाली कोटद्वार अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 लोगो के वाहन व डीएल जब्त किए है व सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग मचाने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध मिशन मर्यादा के तहत चालान किया है।

कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कलालघाटी क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर नशे का सेवन कर हुड़दंग करने वाले 10 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए सभी को मर्यादा में रहने की हिदायत दी।  साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 वाहन चालको का मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही कर वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्त किये गए है।
Comments
comment
date
latest news
चमोली पुलिस 48 घंटे में दो गुमशुदा युवतियों को सकुशल बरामद किया

चमोली पुलिस 48 घंटे में दो गुमशुदा युवतियों को सकुशल बरामद किया