News :
जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू 3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी

नाबालिक युवक ने की भोलेनाथ के मंदिर में चोरी, माल बरामद

  • Share
नाबालिक युवक ने की भोलेनाथ के मंदिर में चोरी, माल बरामद

shikhrokiawaaz.com

08/17/2025


रायवाला-: रायवाला के भोगपुर रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर में दान पात्र से पैसे चोरी करने के मामले में रायवाला पुलिस द्वारा कल शनिवार को बडकोट रोड रानीपोखरी पर चेकिंग के दौरान  एक नाबालिक युवक को दान पात्र में चोरी किये नगदी के साथ पकड़ा है। युवक को बल कल्याण गृह में दाखिल किया गया है।

 बीती गुरुवार को रानीपोखरी के भोगपुर रोड स्थित महादेव मंदिर में कुछ चोरों द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर के गर्भ गृह में रखे दान पात्र को तोड़ उसमे रखे पैसे चोरी कर लिए, जिसके विरुद्ध मंदिर के अध्यक्ष द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 303(2) में  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा सबसे पहले मैन्युअली जांच के साथ ही चोरी से जुड़ी कोई भी लीड जुटाने को अपने स्थानीय सूत्रों को सक्रिय किया गया व पूर्व में इसी प्रकार की चोरी कर जेल जाने वाले अभियुक्तो की वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा अभियुक्तो की तलाशी के लिए कल शनिवार को चलाये एक चेकिंग अभियान में पुलिस टीम को बडकोट रोड रानीपोखरी की तरफ से एक लडका आता दिखायी दिया किन्तु जैसे ही उस लड़के ने चेकिंग होती देखी वह वापिस मुड़कर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने उसे भागकर पकड लिया।

पूछताछ में पकड़ा गया युवक नाबालिक निकला। भागने का कारण पूछने पर उसने बताया कि उसके द्वारा ही भोलेनाथ मंदिर में चोरी की थी। पुलिस ने युवक के कब्जे से 8070/- रुपये नगद बरामद किए। पुलिस द्वारा नाबालिक युवक को बाल कल्याण  अधिकारी के संरक्षण में सौंप दिया है।
Comments
comment
date
latest news
10 वर्ष से फरार वारंटी को रानीपोखरी पुलिस ने धरा

10 वर्ष से फरार वारंटी को रानीपोखरी पुलिस ने धरा