News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

*24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार*

  • Share
*24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार*

shikhrokiawaaz.com

07/18/2026



पौड़ी:रिखणीखाल थाना पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में बालिका को अपने साथ ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
 
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को रिखणीखाल निवासी एक महिला ने थाना रिखणीखाल में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री 16 जुलाई की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु.अ.सं. 07/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
 
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रिखणीखाल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश, स्थानीय लोगों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल सर्विलांस की मदद से लगातार खोजबीन की।
 
पुलिस के प्रयासों के परिणामस्वरूप सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को कुनालीखाल के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। उसके साथ आयुष कुमार (21 वर्ष), निवासी ढाबखाल, रिखणीखाल भी मिला, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
 
पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज कराने के साथ ही बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष उसकी काउंसलिंग कराई। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Comments
comment
date
latest news
बरसात बरपा रही कहर, कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी किनारे बने दो मकान गिरे

बरसात बरपा रही कहर, कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी किनारे बने दो मकान गिरे