News :
पं.गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को अपनाकर करें ईमानदारी से जनसेवा: डीएम देहरादून उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक में 12 लाख का गबन करने वाला कर्मी गिरफ्तार डिलीवरी लेकर उत्तरकाशी जा रहा पिकअप नागराजाधार के पास खाई में गिरा, पुलिस ने चालक को किया रेस्क्यू क्या विलुप्त होईजालू हमारी पहाड़ी भाषा? बल्लूपुर फ्लाईओवर के जाम छलकाते 8 गिरफ्तार परिचितों ने ही डाला घर में डाका, गहने व नगदी उड़ाई, 2 गिरफ्तार सड़क सुरक्षा के लिए दून पुलिस का बड़ा अभियान, 100 लोगों को बांटे निशुल्क हेलमेट नशा मुक्त समाज के लिए विभागों के समन्वय से चलेगा व्यापक अभियान देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले आर्मी व अर्धसैनिक बलों की जनगणना हेतु सैन्य-अर्धसैनिक कर्मियों की ट्रेनिंग शुरू

गार्ड को सोता देख उड़ाई मर्सडीज कार, 2 गिरफ्तार

  • Share
गार्ड को सोता देख उड़ाई मर्सडीज कार, 2 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/11/2025


देहरादून-:  अपने नशे की लत के चलते 2 नशेड़ियों द्वारा डालनवाला अंतर्गत चोरी की नीयत से घूमने के दौरान एक घर मे गार्ड को सोता देख उसके बगल में रखी मर्सडीज की चाबी उड़ा ली व गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अभियुक्तो को कार समेत लाडपुर के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है।


आज गुरुवार तड़के सुबह को मानव जोहर निवासी नेमि रोड नियर कारमन स्कूल, डालनवाला देहरादून के घर के बाहर खड़ी उनकी मर्सिडीज़ कार संख्या डीएल 7 सी एस 2101 को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसपर पुलिस द्वारा शिकायत पर तुरंत धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा वादी के घर व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटजो को चेक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई व सभी जानकारी के आधार पर मैन्युअल पुलिसिंग करते हुए घटना के मात्र 12 घंटो के अंदर चोरी में शामिल 02 अभियुक्तो मोनू(25) पुत्र बलवीर प्रसाद निवासी कैनाल रोड, थाना राजपुर, देहरादून व अमन(25)  पुत्र आनंद निवासी कैनाल रोड, थाना राजपुर, देहरादून को घटना में चोरी की गई गाड़ी के साथ लाडपुर के जंगलों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस से बचने के लिए अभियुक्तों द्वारा गाड़ी के आगे व पीछे की नंबर प्लेट को अखबार से ढका हुआ था।

पुलिस के अनुसार दोनो अभियुक्त नशे के आदी है व नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए ही दोनो के द्वारा चोरी की गई। रात्रि में चोरी की नीयत से दोनो अभियुक्त नेमि रोड स्थित एक मकान में घुसे थे, जहां गॉर्ड को सोता देख उनके द्वारा गार्ड के बगल में रखी मर्सिडीज़ कार की चाबी को उठाई और गाड़ी चोरी कर ली। अभियुक्त गाड़ी को जनपद से बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में थे।
Comments
comment
date
latest news
वुशु में फिर चमका उत्तराखंड, दो पदक मिले, चार और पक्के, अब स्वर्ण की उम्मीदें बढ़ीं

वुशु में फिर चमका उत्तराखंड, दो पदक मिले, चार और पक्के, अब स्वर्ण की उम्मीदें बढ़ीं