News :
कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू 3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी नेपाल का यू टर्न विदेशी रेस्क्यू टीम को नेपाल ने आने की अनुमति, किन्तु लिमिटेड एक्सेस के साथ!

मानसिक रूप से अस्वस्थ बालिका को सकुशल परिजनों से मिलवाया

  • Share
मानसिक रूप से अस्वस्थ बालिका को सकुशल परिजनों से मिलवाया

shikhrokiawaaz.com

06/10/2024


देहरादून-: 1 मई से 30 जून तक उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन स्माईल के तहत प्रदेश पुलिस द्वारा खोए, बिछुडो को उनके परिजनों से मिलाने को हर सार्थक प्रयास कर रही है,जिस क्रम में दून पुलिस द्वारा सहसपुर स्थित अपने घर से बिन बताये निकली एक 16 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाया है।

कल रविवार को देहरादून आपेरशन स्माईल टीम को मानसिक रूप से अस्वस्थ एक 16 वर्षीय नाबालिक बालिका के दून अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। उक्त बालिका को विकासनगर से 108 के माध्यम से दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपरेशन स्माईल टीम द्वारा अस्पताल जाकर उक्त बालिका से बातचीत की तो वह अपने परिजनों व घर के विषय मे कुछ जानकारी नही दे पा रही थी। जिसके उपरान्त पुलिस टीम द्वारा उक्त बालिका की तस्वीर सभी सोशल मीडिया ग्रुप्स व आसपास के थानों में सर्कुलेट की व बालिका के विषय मे मैन्युअली भी खोजबीन की। बालिका के विषय में जानकारी जुटाने के दौरान पुलिस को बालिका के चोई बस्ती बडा रामपुर थाना सहसपुर की निवासी होने की जानकारी हुई।

जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा बालिका के पिता से संपर्क कर बालिका के दून अस्पताल में भर्ती होंने की जानकारी दी गयी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीती शुक्रवार को बालिका अपने घर से बिना किसी को बताये कहीं चली गई थी जिसे काफी तलाशने के बाद भी उसका पता नही चल पाया। पुलिस टीम द्वारा कल बालिका के पिता को स्वयं उससे मिलवाया गया। पुलिस टीम द्वारा बालिका को अस्पताल में भर्ती करवा उसका ईलाज करवाने व उन्हें सुपुर्द करने पर धन्यवाद दिया गया।
Comments
comment
date
latest news
केदारनाथ यात्रा की प्रशासनिक व्यवस्थाओ का जिलाधिकारी ने किया आंकलन

केदारनाथ यात्रा की प्रशासनिक व्यवस्थाओ का जिलाधिकारी ने किया आंकलन