News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

100 लैब टेक्निशियन को चिकित्सा मंत्री ने वितरित किये नियुक्ति पत्र

  • Share
100 लैब टेक्निशियन को चिकित्सा मंत्री ने वितरित किये नियुक्ति पत्र

shikhrokiawaaz.com

11/12/2024


देहरादून-: चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से उत्तराखंड के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों के लिए चयनित 100 लैब टेक्नीशियनो को आज चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत द्वाराराजधानी में आयोजित कार्यक्रम मेब नियुक्ति पत्र वितरित किये। चयनित हुए सभी लैब टेक्नीशियन को एक हफ्ते के अंदर उनके नियुक्ति स्थान मिल जाएंगे।


इस मौके पर चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अभी तक सरकार द्वारा कुल 19 हज़ार भर्तियां की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर तक नर्सिंग संवर्ग के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे जिन्हें दिसंबर तक मेडिकल कॉलजों में नियुक्त कर दिया जाएगा,जिसके चलते प्रत्येक राजकीय मेडिकल कॉलेज को 250 नर्सिंग अधिकारी मिलेंगे। डॉ0 धन सिंह रावत ने प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रही और भर्तियों के विषय मे बताया कि एसोसिएट प्रोफेसर व 

प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया भी चल रही। जल्द ही 80 प्रतिशत संकाय सदस्य की पूर्ति हो जाएगी। वहीं चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को 76 फार्मासिस्ट के पदों पर नियुक्ति प्रकिया शुरू करने को निर्देशित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जल्द ही सभी अस्पतालों में वह तैनात कर दिए जाएंगे। उन्होने 2025 तक रुद्रपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज खोले जाने की विभाग द्वारा तैयारी किये जाने की जानकारी भी दी।


इस मौके पर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ0 आशुतोष सयाना, संयुक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ0 एम0के0पंत, दून मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ0 गीता जैन, राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार प्राचार्य डॉ0 रंगील सिंह रैना, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी प्राचार्य डॉ0 अरुण जोशी, राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा डॉ0 सी0पी0भैंसोड़ा, राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ0 के0एस0शाही, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर प्राचार्य डॉ0 सी0एम0एस0 रावत, डॉ0 चित्रा जोशी, डॉ0 नवीन चंद्र, डॉ0ए0एन0सिन्हा, पीआरओ दून चिकित्सालय महेंद्र भण्डारी आदि मौजूद रहे।

Comments
comment
date
latest news
चारधाम यात्रा को सफल बनाने को पुलिस कप्तान उत्तरकाशी सरिता ने व्यापारियों से सहयोग का किया आवाहन

चारधाम यात्रा को सफल बनाने को पुलिस कप्तान उत्तरकाशी सरिता ने व्यापारियों से सहयोग का किया आवाहन