News :
नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 19 लोगो की मौत, कई लापता सीएम धामी ने सरकार के 5 साल पूरे होने के अवसर पर किया स्पेशल एल्बम गीत का विमोचन रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, दो बहनों की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार खबर प्रकाशित से रोकने की धमकी व अवैध वसूली करता कथित पत्रकार गिरफ्तार रक्षाबंधन से पहले पुलिस जवानों के साथ मनाया भाई-बहन के स्नेह का पर्व बाइक साइड करने को लेकर कार सवार से मरपीट करने वाले 4 युवक गिरफ्तार छात्र जीवन का चोला ओढ़े आपराधिक घटनाओ में लिप्त छात्रो के खिलाफ कार्यवाही,98 छात्रो का रिपोर्ट कार्ड कॉलेजो में भेजा राखी लेकर एसएसपी दून के पास पहुंचे नन्हे कदम, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा नशे की लत ने तीन युवाओं को पहुँचाया जेल जुलाई की अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसएसपी नवनीत सिंह ने दिए सख्त निर्देश*

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 19 लोगो की मौत, कई लापता

  • Share
नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 19 लोगो की मौत, कई लापता

shikhrokiawaaz.com

08/26/2026


नेपाल:-  आज बुधवार को नेपाल में तिब्बत की तरफ से भोटे कोशी नदी में अचानक बड़े जलस्तर के चलते नेपाल के कई हिस्से बाढ़ग्रस्त हो गए। बाढ़ से नेपाल के रासुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों में घुसे बाढ़ के पानी ने भारी तबाही मचाई है,जिससे कई गांव, सड़कें ,पुल समेत 6 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स बह गए है।इस बाढ़ के चलते 430 मेगावाट बिजली उत्पादन भी बंद हो गया है। बाढ़ के चलते 19 लोगो के मरने की सूचना आ रही है, जिनमे से 8 लोगो के शव बरामद हो चुके है और लगभग 400 लोग लापता है। बताया जा रहा है कि लापता लोगो मे 105 भारतीय भी शामिल है जो कैलाश मानसरोवर यात्रा पर तिब्बत जा रहे थे। लापता लोगो मे कुछ अमेरिकी व ब्रिटिश नागरिक भी शामिल है। लापता होने वालो में तिब्बत के पास ड्यूटी कर रहे जवानों के भी लापता होने की सूचना मिली है।

नेपाल में आज हुई यह भारी तबाही पर बताया जा रहा है कि तिब्बत में भूस्खलन/बर्फ का पहाड़ टूटने से और 4.4 मैग्नीट्यूड के भूकंप के चलते बाढ़ आई है।

नेपाल में तिब्बत की सीमा से लगे इलाके रासुवा, नुवाकोट और धादिंग में अचानक आई जबरदस्त बाढ़ ने कई गांवों और 6 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट साइट्स भी तबाह हो गए है। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई और चीन सीमा के पास तैनात 9 जवान लापता होने की सूचना फिलहाल आ रही हैं। नेपाल सरकार व उच्च अधिकारियों ने भारी जान-माल के नुकसान की आशंका जताते हुए नदी के किनारे रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि रसुवा के पहाड़ी जिले में स्याप्रु बेसी और तिमुरे इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। साथ ही उन्होंने भोटे कोशी नदी के किनारे रहने वाले लोगों से ज्यादा सावधानी बरतने को कहा है।

जिला प्रशासक नरेंद्र परियार ने रॉयटर्स को बताया, "हमें गांवों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साइट्स के बह जाने की खबरें मिली हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अभी जान-माल के नुकसान का कोई पक्का अनुमान उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा, "काफी जान-माल का नुकसान हो सकता है लेकिन अभी मैं पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता।"

वहीं देश के एक बड़े हिस्से में बाढ़ आने से चिंतित नेपाली प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने कहा कि बचाव और राहत टीमों के साथ-साथ पुलिस और सेना को भी मदद के काम में लगाया गया है। उन्होंने कहा, "निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं।" सरकार ने अपने बयान में कहा, "नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ज्यादा सावधानी बरतें और सतर्क रहें।"
नेपाल में आई इस भारी बाढ़ के बाद यूपी व बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है, क्योंकि भोटे कोशी नदी तिब्बत से निकलती हुए नेपाल की त्रिशूली नदी में मिलती है, जो आगे चलकर भारत में गंडक नदी के रूप में बहती है।

वहीं बागमती प्रांत पुलिस कार्यालय के अनुसार, रसुवागढ़ी पुलिस पोस्ट पर तैनात 22 पुलिसकर्मियों में से 13 से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जबकि नौ से संपर्क हो गया है। स्याब्रूबेसी इलाके में नौ पुलिसकर्मियों में से तीन से संपर्क हो गया है, जबकि छह से अभी भी संपर्क नहीं हो पाया है।तिमुरे बॉर्डर आउटपोस्ट पर तैनात एपीएफ के नौ जवान भी संपर्क से बाहर हैं।कुल मिलाकर 28 जवानो से संपर्क नही हो पा रहा है।

नेपाल में युद्धस्तर पर रेस्क्यू आपरेशन जारी है, जिसमे नेपाल आर्मी हेलीकाप्टर से रेस्क्यू कार्य कर रही है, पर पानी अत्यधिक होने के चलते हेलीकॉप्टर नीचे उतार पाना संभव नही हो पा रहा है।
Comments
comment
date
latest news
आगामी लोकसभा चुनावों को सकुशल व शांतिपूर्ण आयोजित करवाने को रामनगर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

आगामी लोकसभा चुनावों को सकुशल व शांतिपूर्ण आयोजित करवाने को रामनगर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च