News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

"ऑपरेशन प्रहार" मंगलौर पुलिस की सख्ती, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share

shikhrokiawaaz.com

04/03/2026

मंगलौर:जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस कप्तान नवनीत सिंह के निर्देशों पर चलाए जा रहे उक्त अभियान में पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए वारंटियों, वाहन चोर और नशे में वाहन चला रहे चालक के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
पुलिस ने वारंटियों के रूप में योगेश(उम्र32) पुत्र स्व. चन्द्रपाल निवासी ग्राम लिब्बरहेडी, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार,सुहैल(उम्र28) पुत्र रोशन निवासी ग्राम लहबोली, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार, तथा अंकित(उम्र26)पुत्र पिरथी निवासी ग्राम लिब्बरहेडी, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया।
इसके अतिरिक्त पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में निकित(उम्र24) पुत्र प्रीतम निवासी ग्राम सिख्खर, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार को दबोचा, जिसके कब्जे से बिना नंबर की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
वहीं सड़क पर शराब पीकर वाहन चला रहे विकास कुमार(उम्र30)पुत्र फितरे निवासी सिरसा, जनपद गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश,को भी गिरफ्तार किया गया और उसका वाहन सीज कर दिया गया।
उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमलकांत रतूड़ी, मनोज कठैत, वीरपाल सिंह, रामबहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल विकास तथा कांस्टेबल रोशन,केडी राणा और आमिर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
Comments
comment
date
latest news
बुद्धा पार्क में लावारिस घूमते नाबालिक बच्चे को एएचटीयू ने रेस्क्यू कर 'शिक्षित' करने को भेजा हरिद्वार बाल सुधार गृह

बुद्धा पार्क में लावारिस घूमते नाबालिक बच्चे को एएचटीयू ने रेस्क्यू कर 'शिक्षित' करने को भेजा हरिद्वार बाल सुधार गृह