News :
युकेएसएसएससी परीक्षा हेतु एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट हुड़दंग करते 4 युवक गिरफ्तार तेज बारिश में भी दून पुलिस का बना रहा कड़ा सुरक्षा पहरा बाल श्रम के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन देश ने खोया शूटिंग का योद्धा मंदिर से चोरी करने वाला नशेड़ी युवक गिरफ्तार नशे की लत ने बनाया वाहन चोर, कालसी पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो आरोपियों को दबोचा* कप्तान श्वेता ने टीम संग टिहरी को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बड़ी कार्रवाई, एसटीएफ के हत्थे चढ़े दो आरोपी* चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर होटल एसोसिएशन यमुनावैली ने एसपी उत्तरकाशी का किया सम्मान

पुलिस के जवानों को टक्कर मारने वाला हुआ गिरफ्तार

कप्तान अजय सिंह ने अस्पताल पहुँच जाना जवानो का हाल
  • Share
पुलिस के जवानों को टक्कर मारने वाला हुआ गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/19/2025


देहरादून-: आज रविवार सुबह तड़के सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर डालनवाला अंतर्गत आराघर टी जंक्शन पर चेकिंग ड्यूटी में नियुक्त तीन जवानो को एक वाहन ने टक्कर मार दी। घायल जवानो को 108 के माध्यम से अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जहां से तीनों जवानो को हायर सेंटर सिनर्जी में भर्ती करवाया गया है।


आज रविवार तड़के सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर आराघर टी- जंक्शन पर पिकेट ड्यूटी में तीन जवान हेड कांस्टेबल सुगनपाल, कांस्टेबल सचिन तथा कांस्टेबल कमला प्रसाद
वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।वाहन चेकिंग के दौरान जवानो द्वारा एक वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक द्वारा तीनों पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर से तीनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घायल जवानो को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ से उन्हें हायर सेंटर रेफर करते हुए सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तीनों पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है। 

वहीं अपने जवानो के एक्सीडेंट होने की सूचना पर पुलिस कप्तान अजय सिंह भी सुबह-सुबह सीधे सिनर्जी अस्पताल पहुँचे जहां उनके द्वारा चिकित्सो से अपने जवानो का हाल जान व बेहतर से बेहतर ईलाज उपलब्ध करवाने को कहा। इस दौरान अजय सिंह द्वारा अपने जवानो से भी वार्ता कर उनका हाल जाना व जल्द ही स्वस्थ्य हो जाने का हौसला दिया।

अजय सिंह कोतवाली कैंट व कोतवाली डालनवाला प्रभारियों को तीनों जवानो को 'एक परिवार की तरह' उपचार के दौरान हर संभव सहायता देने को निर्देशित किया है। साथ ही अजय सिंह द्वारा पुलिस टीम को ड्यूटी पर तैनात अपने जवानों का एक्सीडेंट करने वाले वाहन चालक कर खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने को कहा गया था,जिस क्रम में डालनवाला पुलिस द्वारा वाहन चालक मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर(36) पुत्र मोहम्मद रईस निवासी 1 ईसी रोड, थाना डालनवाला देहरादून को गिरफ्तार किया गया है और उसके वाहन संख्या यूके 07 एफ डब्लू 1002 को जब्त कर लिया गया है।


Comments
comment
date
latest news
विकासनगर दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की

विकासनगर दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की