News :
गैरसैंण में 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं की सौगात,सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास पारंपरिक वेशभूषा व स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिली कौथिग में 'सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान' के जरिये न्यायिक अधिकारी स्कूली बच्चो को उनके अधिकारों के प्रति कर रहे जागरूक उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश गंगा भोगपुर कॉलेज में पौड़ी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक 04 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल फ़ोन को उनके स्वामियों को लौटाया युवती पर दुष्कर्म का मुकदमा वापिस लेने का दबाव बनाता अभियुक्त गिरफ्तार देहरादून में 15वीं राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम विधायक उमेश कुमार ने की इस्तीफे की घोषणा गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, यूकेडी का प्रदर्शन

निर्माणधीन बिल्डिंग की पांचवी मंज़िल से गिरा व्यक्ति, मौत, जांच शुरू

  • Share
निर्माणधीन बिल्डिंग की पांचवी मंज़िल से गिरा व्यक्ति, मौत, जांच शुरू

shikhrokiawaaz.com

10/26/2026



देहरादून-: आज सोमवार सुबह थाना रायपुर अंतर्गत एटीएस कॉलोनी से पहले एक निर्माणधीन बिल्डिंग की पांचवी मंज़िल से गिरकर एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। व्यक्ति की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में होने के चलते पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी है।

सीओ रायपुर वंदना वर्मा ने घटना के विषय मे जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार सुबह रायपुर पुलिस को कंट्रोल रूम द्वारा जानकारी दी गयी थी कि एटीएस सहस्त्रधारा से पहले एक निर्माणाधीन बिडिंग में एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है।

उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर, चौकी प्रभारी मयूर विहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। मौके पर पुलिस को एक व्यक्ति चित अवस्था में पड़ा हुआ मिला, जिसके सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोटें थीं तथा काफी रक्तस्राव हुआ था। उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

मौके पर मृतक के संबंध में जानकारी करने पर उसकी पहचान पंकज मित्तल(52) पुत्र पवन कुमार, निवासी मकान संख्या 370, बट्टन लाल रोड, वार्ड संख्या 18, सेक्टर 3-ए, गोबिंदगढ़, जनपद फतेहगढ़ साहिब, पंजाब के रूप में हुई।और पिछले डेढ़ साल से वह राजधानी देहरादून में ही रहते हुए अपना काम कर रहा था।  पुलिस टीम द्वारा मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट एवं फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का वैज्ञानिक एवं तकनीकी निरीक्षण कराया गया।

 प्रारम्भिक जाँच में मृतक की मृत्यु निर्माणाधीन भवन की पाँचवीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण होना प्रतीत हो रहा है।

सीओ वंदना ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी है।  मृत्यु के वास्तविक कारणों एवं परिस्थितियों की पुष्टि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक परीक्षण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। प्रकरण के संबंध में पुलिस द्वारा सभी तथ्यों एवं पहलुओं पर गहनता से जाँच की जा रही है। जिसके बाद ही मामले में आगे कार्यवाही की जाएगी।




Comments
comment
date
latest news
दुष्कर्म मामले के नाबालिक आरोपी को भेजा बाल सुधार गृह

दुष्कर्म मामले के नाबालिक आरोपी को भेजा बाल सुधार गृह