News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

गाड़ी चलाते हुए चापड़ लहराने वाला युवक गिरफ्तार

  • Share
गाड़ी चलाते हुए चापड़ लहराने वाला युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/11/2025



देहारादून-:   चलती कार की खिड़की से बाहर हाथों में चापड़ लहराकर गाड़ी चलाकर कूल बन रहे एक युवक को पुलिस ने हवालात की सैर करवाई है।


सोशल मीडिया पर वायरल होते एक वीडियो में एक कार चालक कार से बाहर अपने हाथ में चापड़ ( बड़ा चाकू) लेकर वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहा था। पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को वाहन चालक को ढूंढने के आदेश दिए। 


प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वीडियो में दिख रहे वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए वाहन चालक को हिरासत में लिया गया। युवक की पहचान अक्षांश सकलानी(29) पुत्र स्व० अजय मोहन सकलानी निवासी बाल शिक्षा निकेतन कोलागढ़, थाना गड़ी कैंट, देहरादून के कब्जे से अवैध चापड़ बरामद किया।


अभियुक्त के खिलाफ पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज किया गया है।


Comments
comment
date
latest news
भूतपूर्व सैनिक को यूके से गिफ्ट भेजने के नाम 42 लाख की ठगी करने वाला नार्थ ईस्ट का एक अभियुक्त गिरफ्तार

भूतपूर्व सैनिक को यूके से गिफ्ट भेजने के नाम 42 लाख की ठगी करने वाला नार्थ ईस्ट का एक अभियुक्त गिरफ्तार