News :
हल्द्वानी में हाईकोर्ट निर्माण को लेकर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने किया परेड ग्राउंड का निरीक्षण लंबगांव पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, नशे में यात्री बस चला रहा चालक गिरफ्तार सत्ता में वापिस आने को कांग्रेस अपना रही अलग-अलग हथकंडे: खजान दास खटीमा में सीएम धामी ने 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन वसंत विहार में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार विधानसभा निर्वाचन-2027 देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग दीपावली पर्व के दृष्टिगत टनकपुर में अग्निसुरक्षा अभियान सुरक्षित बचपन ही सुरक्षित समाज और सशक्त भविष्य की आधारशिला : सीमा डुंगरकोटी ट्रामाडोल तस्करी में शामिल एक और अभियुक्त गिरफ़्तार

लंबगांव पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, नशे में यात्री बस चला रहा चालक गिरफ्तार

  • Share
लंबगांव पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, नशे में यात्री बस चला रहा चालक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/03/2026



लंबगांव-: लम्ब गांव पुलिस की सतर्कता आज टिहरी गढ़वाल जनपद में बड़ा हादसा होने से बच गया। लम्ब गांव थाना अंतर्गत सड़क पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने यात्रियों से भरी एक बस की चेकिंग करने पर चालक के शराब के नशे ने होना पाते हुए, तुरंत ड्राइवर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी सवारियों को दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना किया।

आज मंगलवार सुबह थाना लम्बगांव पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत उत्तरकाशी से श्रीनगर गढ़वाल की ओर जा रही यात्री बस संख्या यूके 10 पी ए 1010 (जय काशी विश्वनाथ सेवा) को लगभग 09:30 बजे थाना लम्बगांव पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को बस चालक की गतिविधियों एवं व्यवहार पर संदेह हुआ कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा है।

पुलिस टीम द्वारा तुंरत बस चालक की एल्कोमीटर मशीन से जांच की गई, जांच में भी बस ड्राइवर के अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। चालक की इस लापरवाही से बस में सवार यात्रियों की जान-माल को गंभीर खतरा हो सकने व कोई बड़ी तथा सड़क दुर्घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए लम्बगांव पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई तथा यात्री बस को नियमानुसार कब्जे में लिया गया।
पुलिस द्वारा बस में सवार यात्रियों के लिए एक बैकअप वाहन बुलाते हुए उन सवारियों को उसमे बिठाकर गंतव्य को रवाना किया गया।

लम्बगांव पुलिस की इस त्वरित, सतर्क एवं जिम्मेदार कार्यवाही से न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, बल्कि शराब के नशे में वाहन चलाने से होने वाली एक संभावित बड़ी दुर्घटना को भी समय रहते टाल दिया गया।

टिहरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाये व वाहन चलाते समय यातायात नियमों एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करें।


Comments
comment
date
latest news
एसपी रुद्रप्रयाग ने बढ़ाई न्यायालय परिसर की सुरक्षा,ख़ुद लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

एसपी रुद्रप्रयाग ने बढ़ाई न्यायालय परिसर की सुरक्षा,ख़ुद लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा