News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा

  • Share
बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा

shikhrokiawaaz.com

07/19/2026


देहरादून: उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर स्थित एक फैक्ट्री में चल रहे नकली एलोपैथिक दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया गया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से लाखों की संख्या में नकली जीवनरक्षक दवाइयाँ, पैकेजिंग मशीनें, अवैध अंग्रेजी शराब, आबकारी होलोग्राम और पैकिंग सामग्री बरामद की गई।
एसटीएफ के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुमाऊँ यूनिट और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बाजपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोविल बायोटैक में छापा मारा। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में बिना वैध औषधि निर्माण लाइसेंस के आयुर्वेदिक और फूड लाइसेंस की आड़ में प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नाम से नकली एलोपैथिक दवाइयों का निर्माण और पैकेजिंग की जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान धीरेन्द्र पुत्र ब्रह्म सिंह, निवासी बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब मंगाकर उत्तराखण्ड में सप्लाई करने की बात भी स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर एनएच-74 स्थित गोदाम से भारी मात्रा में नकली दवाइयाँ, पैकिंग सामग्री और अवैध शराब भी बरामद की गई।

छापेमारी में करीब एक लाख से अधिक टैबलेट और 15 हजार से अधिक सिरप की बोतलें बरामद हुईं। इनमें अम्लता, एंटीबायोटिक, दर्द व सूजन, नसों के दर्द, प्रोस्टेट, कैल्शियम, विटामिन और आयरन सप्लीमेंट जैसी दवाइयाँ शामिल हैं। साथ ही नकली दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली फिलिंग, सीलिंग, लेबलिंग मशीनें और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।

टीम ने मौके से मैकडॉवेल नंबर-1 के 1,632 क्वार्टर, 1,016 शराब की बोतलें, 1,000 खाली कांच के क्वार्टर, ढक्कन, रैपर तथा उत्तराखण्ड आबकारी के होलोग्राम और सील भी बरामद किए हैं।

आरोपी के खिलाफ थाना बाजपुर में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 338(3), 276, 277, 278, 318, 319 और 336 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अवैध शराब बरामद होने के मामले में उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम के तहत भी अलग से कार्रवाई की जा रही है।
एसटीएफ ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Comments
comment
date
latest news
1किलो से ज्यादा चरस के साथ अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

1किलो से ज्यादा चरस के साथ अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार