News :
शादी कर मौका देख माल साफ करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण ऋण वितरण में तेजी लाएं बैंक,जमा राशि तक सीमित न रहें: एडीएम के.के. मिश्रा एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में भोपाल निवासी अभियुक्त गिरफ्तार क्लेमेंटटाउन हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार* फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 पटवारी निलंबित, लेखपाल संघ का शुक्रवार से प्रमाणपत्र कार्य बहिष्कार 3 सीओ के तबादले, स्वप्निल मुयाल को भेजा सतर्कता मुख्यालय “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास करने वाले फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वांछित वारंटी गिरफ्तार

  • Share
बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वांछित वारंटी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/10/2026


नैनीताल: वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की शत - प्रतिशत गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्यवाई करते हुए पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी. सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कैलाश, मो. साहिल, शमशेर, सद्दाम और मो. वसीम उर्फ काली को गिरफ्तार किया। इनमें कुछ आरोपी चोरी, संपत्ति संबंधी अपराध और अन्य मामलों में वांछित थे, जबकि दो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित न्यायालयों से वारंट जारी थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बबीता मेहरा, अ0उ0नि0 जगत सिंह बाफिला, अ0उ0नि0 पुष्कर आर्या समेत कांस्टेबल धर्मेन्द्र रावत, लक्ष्मण राम, हरीश रावत और हेमचन्द्र डालाकोटी शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
त्रिवेणी घाट में जल पुलिस ने बचाई डूबते हुए कवड़िया की जान

त्रिवेणी घाट में जल पुलिस ने बचाई डूबते हुए कवड़िया की जान