News :
बदलाव की तस्वीर व वादे को पूरा करने की तस्वीर 'बालेंद्र शाह' सूर्या देवभूमि चैलेंज का मुख्यमंत्री ने किया समापन, ओलंपिक मेडल विजेता मुक्केबाज़ विजेंद्र सिंह भी पहुंचे जनता दरबार में 239 शिकायतों का निस्तारण, जरूरतमंदों को त्वरित राहत *यमकेश्वर में गूंजा भक्ति का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने भागवत कथा में किया श्रद्धालुओं को संबोधित* इस बार की केदारनाथ यात्रा होगी खास- प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पायलट प्रोजेक्ट के जरिये केदारनाथ को प्लास्टिक मुक्त बनाने का विजन प्रेमनगर थाने में महिला अपर उपनिरीक्षक व कर्मियों से बदसलूकी करने वाली महिला स्वयं से आई थी थाने, सीसीटीवी में हुआ स्पष्ट अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ* अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ गैस सिलिंडर की कालाबाज़ारी करता 1 युवक गिरफ्तार, 32 सिलिंडर बरामद माँ गंगा-यमुना विराजी अपने स्थान पर,जयघोष संग श्रद्धालुओं के लिए खुले कपाट

कोबरा गैंग का मुख्य विदेशी पैडलर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

  • Share
कोबरा गैंग का मुख्य विदेशी पैडलर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

shikhrokiawaaz.com

08/14/2024


देहरादून:राजधानी को नशे से मुक्त करने के लिए पुलिस कप्तान देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।15 अगस्त को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर बीती 13 अगस्त को थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस द्वारा होटल व रेस्टोरेंट व बार व वाहन तथा सदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।
जिस क्रम में मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग का मुख्य पैडलर देहरादून में आयोजित होने वाली एक बडी पार्टी में दिल्ली से कोकिन की सप्लाई करने देहरादून आया है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान धोरण पुल कैनाल रोड के पास से एक विदेशी नागरिक पास्कल जॉन(उम्र44) हाल निवासी निकट कृष्णा स्वीट शॉप द्वारका, नई दिल्ली,मूल निवासी-तंजानिया को 44.50 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया,पूर्व में भी राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 02 विदेशी पैडलरो सहित कई अन्य नशा तस्करो को भारी मात्रा में मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभियुक्त पास्कल जान कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया देश का नागरिक है तथा अक्सर अपने देश तंजानिया से दिल्ली आता जाता रहता है।अभियुक्त कोकीन दिल्ली से लाता है तथा डिमांड के हिसाब से देश के अलग-अलग हिस्सों में  अपने एजेंट व पेडलरों को सप्लाई करता है।
देहरादून में भी उसके द्वारा शहर में आयोजित बड़ी-बड़ी पार्टियों ,कॉलेज, स्कूल  व अन्य जगह डिमांड के हिसाब से कोकीन की सप्लाई की जाती है, जिसके लिए वह अपना कमीशन लेता है। उसके द्वारा पूर्व में अपने अन्य साथियों को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर देहरादून में एक पार्टी होनी थी जिसमें उसको कोकीन सप्लाई करने को कहा गया था तथा वह उक्त कोकीन को सप्लाई करने के लिये कुछ दिन पूर्व ही देहरादून आया था तथा आज उक्त कोकिन को पार्टी में सप्लाई करने के लिये जा रहा था,जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
गणेश महोत्सव पर फायरिंग और मारपीट करने वाले “बैंगन गैंग” के 6 सदस्य गिरफ्तार

गणेश महोत्सव पर फायरिंग और मारपीट करने वाले “बैंगन गैंग” के 6 सदस्य गिरफ्तार