News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

तमंचे की नोक पर ज्वैलरी व नगदी चुराने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
तमंचे की नोक पर ज्वैलरी व नगदी चुराने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/09/2024


देहरादून-:  थाना प्रेमनगर अंतर्गत एक व्यक्ति से तमंचे के बल पर ज्वैलरी व नगदी लूटने वाले फरार मुख्य अभियुक्त को आज प्रेमनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त का एक साथी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने अभियुक्तो के पास से घटना में लूटी गई 15लाख की पूर्ण  ज्वैलरी बरामद कर ली है।

बीती 20 मार्च को संगीता गुप्ता पत्नी विपिन कुमार गुप्ता निवासी-निकट सिनर्जी हॉस्पिटल देहरादून ने थाना प्रेमनगर पर शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि अभियुक्त विकास व उसके साथी द्वारा वादिनी के पति विपिन कुमार पर हमला कर उनके पहने हुए सोने के आभूषण छीन कर भाग गए। वादिनी की शिकायत पर थाना प्रेमनगर में अभियुक्तो के खिलाफ धारा 394 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उ0नि0 प्रवीण सैनी को सुपुर्द की। पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रेमनगर अंतर्गत अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया।
पुलिस टीमो द्वारा घटना से पूर्व व घटना के पश्चात की अलग अलग स्थानों से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त की,जिसमे घटना में दो अभियुक्तों के शामिल होना की पुष्टि हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा 6 अप्रैल को एक मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त विकास धीमान पुत्र अनिल धीमान को घटना में लूटी गई एक अंगूठी, 32 हज़ार 800 रुपए तथा 01 अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में घटना के मास्टर माइंड मुख्य अभियुक्त अनित उर्फ़ नित्ता के शामिल होने की जानकारी दी थी।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष प्रेमनगर गिरीश नेगी द्वारा 2 टीमो का गठन किया गया, जिनके द्वारा अभियुक्त के संबंध में गोपनीय जानकारी एकत्रित करते हुए आज मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर लूट की घटना में फरार अभियुक्त अनित उर्फ़ नित्ता पुत्र सुरेंदर निवासी- ग्राम टापू माज़री थाना बुड़िया, जिला यमुनानगर, हरियाणा को घटना में लूटी गई ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर व 01 कारतूस बरामद किया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Comments
comment
date
latest news
22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट