News :
जाम में दम तोड़ती 'गोल्डन ऑवर्स' की उम्मीद उत्तराखंड पुलिस को मिली 'कर्म, सत्यं, शौर्यम' की नई पहचान डीआईजी धीरेंद्र ने चमोली पुलिस को दिलाई एकता,अखंडता की शपथ, कहा 2 दिन की बर्फबारी के बाद केदारनाथ में मौसम खुला,भारी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का हुआ आयोजन,आईजी ने 16 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ेगा, गांवों में बनेंगे मुख्यमंत्री खेल क्लब खाकी सिर्फ कर्तव्य नहीं, परिवार भी है… मुश्किल घड़ी में घायल जवानों के साथ खड़ा पुलिस विभाग मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद लापता हेलीकाप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 कई मौत, यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन की सभी उड़ाने की रद्द लॉटरी के नाम पर 80 लाख की ठगी करने वाला 1 गिरफ़्तार

कोचिंग सेंटरों पर एमडीडीए की सख्ती

  • Share
कोचिंग सेंटरों पर एमडीडीए की सख्ती

shikhrokiawaaz.com

07/31/2024


उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व आवास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन बच्चों की मौत के मामले का संज्ञान में  लेकर प्रदेश के कोचिंग सेंटरों के लिए निर्देश जारी करने साथ ही कार्यवाही शुरू हो गयी है।
इस तरह की घटनाओं के प्रभावी रोकथाम के लिए जनपदवार कमेठी का गठन कर दिया गया है,यह कमेठी प्रदेश के समस्त जनपदों में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मापदण्डों की जाँच करेगी।
कमेठी में समस्त विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को अध्यक्ष बनाया गया है, व नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारी  को सदस्य बनाया गया है। 
जिला अधिकारी द्वारा नामित अधिकारी को भी सदस्य बनाया गया है, जिला अग्निशमन अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। इसी के साथ जनपदों के पुलिस कप्तानों द्वारा नामित अधिकारी को भी सदस्य बनाया गया है, यह जाँच समिति दो सप्ताह में आवास विभाग को रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी व साथ ही 6 बिंदुओं पर आवास विभाग द्वारा रिपोर्ट मांगी गई है। 
जिनमें कोचिंग संस्थानों के विधिवत् निबन्धन की स्थिति व सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति में भवन निर्माण एवं विकास उपविधि के अनुपालन की स्थिति में फॉयर एग्जिट की व्यवस्था व कोचिंग संस्थानों में प्रवेश एवं निकास की पर्याप्त व्यवस्था व साथ ही आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु पर्याप्त सुरक्षा उपायों की व्यवस्था के अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को नियमों का पालन न करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि एमडीडीए और पुलिस विभाग ने संयुक्त चैकिंग कार्रवाई शुरू कर दी है इसी के साथ नियमों का पालन न करने वाले कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। 

आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की घटना के बाद तीन छात्र जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का निकलने में असफल रहे, जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई। ऐसी घटना उत्तराखंड में ना हो इसके लिए कोचिंग सेंटर पर अभियान शुरू किया गया है ,इसी के साथ आवास मंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के कोचिंग सेंटर में मानक अनुसार कार्य नहीं होने पर तत्काल कार्रवाई करें।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बेसमेंट में सुरक्षा उपाय तथा आपदा के समय निकासी जैसे अन्य आवश्यक कार्य न होने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाए,डॉ अग्रवाल ने यह भी कहा कि जिनमें कार्रवाई की जा रही है उन पर शीघ्र कार्रवाई की प्रक्रिया को अमल में लाएं।
Comments
comment
date
latest news
साइबर ठगी का 'ग्रास' बनने से बचने को साइबर पुलिस ने जनहित में बताये उपाय

साइबर ठगी का 'ग्रास' बनने से बचने को साइबर पुलिस ने जनहित में बताये उपाय