News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

गुलदार की खाल बेचने की साजिश नाकाम, पौड़ी पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार*

  • Share
गुलदार की खाल बेचने की साजिश नाकाम, पौड़ी पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार*

shikhrokiawaaz.com

07/24/2026


पौड़ी:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश पंवार के निर्देशन में वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पौड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सतपुली पुलिस ने गुलदार की खाल बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गुलदार की खाल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, थाना सतपुली को गोपनीय सूचना मिली थी कि ग्राम पोखरी, दुधारखाल निवासी एक व्यक्ति गुलदार की खाल को हरियाणा ले जाकर बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी पौड़ी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने ग्राम पोखरी में छापेमारी की और संदिग्ध संदीप कुमार धस्माना (39 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके घर में रखे टिन के बॉक्स से गुलदार की खाल बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने करीब दो वर्ष पहले जंगल में फंदा लगाकर गुलदार का शिकार किया था। शिकार के बाद उसने खाल निकालकर सुखाई और बेहतर खरीदार मिलने की उम्मीद में उसे लंबे समय से छिपाकर रखा था। अब वह खाल को बेचने की योजना बना रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सतपुली में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 50 और 51 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गुलदार संरक्षित वन्यजीव की श्रेणी में आता है और उसका शिकार करना, खाल रखना या उसका व्यापार करना कानूनन गंभीर अपराध है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को वन्यजीव तस्करी और अवैध शिकार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
Comments
comment
date
latest news
पार्किंग को लेकर 4 निहंगो ने स्थानियो पर तलवारों से किया हमला, गिरफ्तार

पार्किंग को लेकर 4 निहंगो ने स्थानियो पर तलवारों से किया हमला, गिरफ्तार