सहसपुर-: खुद को कानून से ऊपर समझने व जनपद में एक से ज़्यादा आपराधिक कृत्यों में अपना रिकॉर्ड बनाने वाले 10 अभियुक्तो सहित कुल 13 लोगो के खिलाफ सहसपुर पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तो द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि पर बने अवैध भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
आज शनिवार को कोतवाली सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुशहालपुर व जस्सोवाला में पुलिस तथा प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि पर बने अवैध भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस तथा प्रशासन की टीमो द्वारा 13 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए घरों व अन्य निर्माण को ध्वस्त किया गया। पुलिस व प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही में जनपद में विभिन्न आपराधिक घटनाओं में लिप्त 10 अभियुक्तों के विरूद्ध भी कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाई गयी सम्पत्ति के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जिन अभियुक्तो के मकान ध्वस्त किये गए है वह सभी अभियुक्त लगातार मादक पदार्थों की तस्करी, गौ कशी व अन्य आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहे हैं, जिनके विरूद्ध पुलिस द्वारा पूर्व में गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई थी। उक्त सभी के विरूद्ध मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी, गौवंश संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न आपराधिक घटनाओं के दर्जनों अभियोग पंजीकृत हैं।
अभियुक्त जिनके विरुद्ध कार्यवाही की गई-
1- आमिर पुत्र दिलबहार निवासी खुशहालपुर कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून
2- मेहराज पुत्र मुस्तकीम निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून
3-सलमान पुत्र शमशीर निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून
4- दिलशाद उर्फ मिर्ची पुत्र शमशीर निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून
5- मोहसीन पुत्र यामीन निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून
6- फैजान पुत्र इकराम निवासी खुशहालपुर कोतवाली सहसपुर देहरादून
7- कौसर पुत्र नन्हा निवासी: खुशहालपुर, कोतवाली सहसपुर, देहरादून
8- बिरजू पुत्र गजवा निवासी नम्बरपुर जस्सोवाला बंगला बस्ती कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून
9-सूरज पुत्र गजवा निवासी बांग्ला बस्ती जस्सोवाला, सहसपुर, देहरादून
10- सोहिन पुत्र संजय निवासी: बंगला बस्ती जस्सोवाला।