News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

पोंटा साहिब मार्ग से भारी संख्या में पहुँचे निहंग, प्रशासन-पुलिस ने बातचीत कर सबको पोंटा लौटाया

  • Share
पोंटा साहिब मार्ग से भारी संख्या में पहुँचे निहंग, प्रशासन-पुलिस ने बातचीत कर सबको पोंटा लौटाया

shikhrokiawaaz.com

06/26/2026


देहरादून-: कार्यप्रयाग व उसके उपरान्त रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में निहंगो के कृत्यों के बाद कल गुरुवार देर रात भारी संख्या में निहंग अचानक पोंटा साहिब व अन्य मार्गो से राजधानी देहरादून पहुँच गए। आनन फानन में पुलिस व जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच उन सभी निहंगो से बातचीत कर उनकी बात समझ व उनसे विस्तृत बातचीत कर उन्हें वापिस पोंटा साहिब भेजा गया। अचानक कई गाड़ियों में पहुँचे उन निहंगो के चलते विकासनगर क्षेत्र के सड़को पर जाम की स्थिति बन गयी थी।


कर्णप्रयाग बाजार में 4 निहंगो व स्थानीय व्यापारियों के बीच हुए विवाद की आंच बीते दिनों रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में भी पहुँची, जहां 7 निहंगो ने गुरुद्वारे सेवादार से झगड़े के उपरान्त गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिल व छत 3 से 4 दीन दिन तक कब्जा करके रखी । जिसके चलते रुद्रप्रयाग पुलिस व जिला प्रशासन कई 4 दिनों तक दमदमा में भारी सुरक्षा बल के साथ तैनात रहा। निहंगो के दोनो घटनाओ में रिएक्शन से उत्तराखंड की जनता में रोष है, तो वहीं अन्य जिलों की पुलिस प्रशासन भी इस घटना से सतर्क मोड़ में भी हुई है व निहंगो व सिख समुदाय द्वारा दोबारा कोई ऐसा कृत्य न किया जाए उसके लिए लगातार सुरक्षा एतिहात बरती हुई है।


इसी क्रम में कल गुरुवार देर रात अचानक भारी संख्या में निहंगो का झुंड अलग अलग गाड़ियों में सवार होकर पोंटा साहिब मार्ग व अन्य तरफ से राजधानी में प्रवेश कर गया। जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को जैसे ही इसकी सूचना लगी वह सभी मौके पर पहुँचे व निहंगो को वहीं रोक उनसे विस्तृत बात कर वापिस उन सभी को पोंटा साहिब रवाना किया गया। दोबारा ऐसी स्थिति न उपजे उसके लिए विकासनगर क्षेत्र के बॉर्डर क्षेत्रों की बेरिकेडिंग पर पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है।
Comments
comment
date
latest news
रायवाला में एक मकान में लगी आग, पाया काबू

रायवाला में एक मकान में लगी आग, पाया काबू