News :
पं.गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को अपनाकर करें ईमानदारी से जनसेवा: डीएम देहरादून उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक में 12 लाख का गबन करने वाला कर्मी गिरफ्तार डिलीवरी लेकर उत्तरकाशी जा रहा पिकअप नागराजाधार के पास खाई में गिरा, पुलिस ने चालक को किया रेस्क्यू क्या विलुप्त होईजालू हमारी पहाड़ी भाषा? बल्लूपुर फ्लाईओवर के जाम छलकाते 8 गिरफ्तार परिचितों ने ही डाला घर में डाका, गहने व नगदी उड़ाई, 2 गिरफ्तार सड़क सुरक्षा के लिए दून पुलिस का बड़ा अभियान, 100 लोगों को बांटे निशुल्क हेलमेट नशा मुक्त समाज के लिए विभागों के समन्वय से चलेगा व्यापक अभियान देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले आर्मी व अर्धसैनिक बलों की जनगणना हेतु सैन्य-अर्धसैनिक कर्मियों की ट्रेनिंग शुरू

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, बोल्डर गिरने से यात्रा बाधित*

  • Share
केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, बोल्डर गिरने से यात्रा बाधित*

shikhrokiawaaz.com

07/22/2026


रुद्रप्रयाग: केदारघाटी में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने से पैदल यात्रा प्रभावित हो गई। गौरीकुंड से लगभग एक किलोमीटर आगे छौड़ी के पास पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा गिरने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने तत्काल यात्रा रोकते हुए मार्ग पर मौजूद यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया।

प्रशासन के अनुसार, बारिश के कारण पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए किसी भी यात्री को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्थिति का जायजा लिया। मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से बोल्डर व मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम सामान्य होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू कराई जाएगी। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा यात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, धैर्य बनाए रखें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के आधार पर ही अपनी यात्रा आगे बढ़ाएं।

चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा के दौरान मौसम संबंधी अपडेट लेते रहें और प्रशासन व पुलिस के निर्देशों का पालन करें। फिलहाल मार्ग को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
Comments
comment
date
latest news
केदारनाथ धाम में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का सफल आयोजन

केदारनाथ धाम में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का सफल आयोजन