News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

जानिए क्या है उत्तराखण्ड का पारंपरिक त्योहार हरेला

  • Share
जानिए क्या है उत्तराखण्ड का पारंपरिक त्योहार हरेला

shikhrokiawaaz.com

07/16/2024

उत्तराखण्ड:  हरियाली का प्रतीक कहा जाने वाला त्योहार हरेला उत्तराखण्ड राज्य के पारम्परिक त्योहारों में से एक है।
 हरेला पर्व जो की उत्तराखण्ड की संस्कृति से जुड़ने के साथ साथ एक बहुत ही अच्छी पहल है प्रकृति को संरक्षित करने की। सावन का स्वागत करता हरेला पर्व उत्तराखण्ड के कुमाऊँ क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार के दिन लोग कान के पीछे हरेले के तिनके को रखते है।

*क्या है हरेला त्योहार*
हरेला पर्व उत्तराखण्ड में सावन के आगमन का स्वागत करता है या यू कहे उत्तराखंड में सावन मास की शुरुआत हरेला पर्व से ही होती है। हरेला पर्व से 9 दिन पहले हर घर में मिट्टी या बांस की बनी टोकरी में हरेला बोया जाता है। टोकरी में एक परत मिट्टी की, दूसरी परत कोई भी सात अनाज जैसे गेहूं, सरसों, जौं, मक्का, मसूर, गहत, मास की बिछाई जाती है। दोनों की तीन-चार परत तैयार कर टोकरी को छाया में रख दिया जाता है। चौथे-पांचवें दिन इसकी गुड़ाई भी की जाती है। 9 दिन में इस टोकरी में अनाज की बाली जाती हैं। इसी को हरेला कहते हैं। माना जाता है कि जितनी ज्यादा बालियां, उतनी अच्छी फसल। 10वीं दिन हरेला को काटकर सबसे पहले घर के मंदिर में चढ़ाया जाता है।
Comments
comment
date
latest news
महंगी बाइकों के शौक ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

महंगी बाइकों के शौक ने पहुँचाया सलाखों के पीछे