News :
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का हुआ आयोजन,आईजी ने 16 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ेगा, गांवों में बनेंगे मुख्यमंत्री खेल क्लब खाकी सिर्फ कर्तव्य नहीं, परिवार भी है… मुश्किल घड़ी में घायल जवानों के साथ खड़ा पुलिस विभाग मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद लापता हेलीकाप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 कई मौत, यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन की सभी उड़ाने की रद्द लॉटरी के नाम पर 80 लाख की ठगी करने वाला 1 गिरफ़्तार उत्तराखण्ड पुलिस में 08 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, बने दलनायक हेलीकॉप्टर VT-HCX की तलाश शुरू उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगी सरकार, विदेशों में नौकरी दिलाने की भी तैयारी जोशीमठ के चाय गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग की सूचना, एसडीआरएफ की टीमें रवाना*

खाकी सिर्फ कर्तव्य नहीं, परिवार भी है… मुश्किल घड़ी में घायल जवानों के साथ खड़ा पुलिस विभाग

  • Share
खाकी सिर्फ कर्तव्य नहीं, परिवार भी है… मुश्किल घड़ी में घायल जवानों के साथ खड़ा पुलिस विभाग

shikhrokiawaaz.com

10/31/2026





चमोली: भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन के बीच ड्यूटी निभाते हुए उत्तराखंड पुलिस के कुछ जवान चोटिल हो गए थे। अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए घायल हुए इन जवानों की चिंता पुलिस विभाग ने भी उतनी ही गंभीरता से की।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने घटना के तत्काल बाद पुलिस अधीक्षक चमोली के माध्यम से घायल जवानों का हालचाल जाना था। साथ ही निर्देश दिए थे कि स्वयं जवानों के पास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना जाए और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इसी क्रम में आज पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था धीरेंद्र गुंज्याल* जनपद मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान घायल हुए जवानों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया।

इस दौरान उन्होंने उपनिरीक्षक अमनदीप से मुलाकात की, जिनकी कलाई में चोट आई थी। वहीं कांस्टेबल विक्रम खनेड़ा जिनका हाथ फ्रैक्चर हो गया था से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इसके अतिरिक्त निरीक्षक चित्रगुप्त, जिनके हाथ में चोट लगने के कारण चार टांके आए थे के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सभी जवानों को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा है। उनके उपचार से लेकर अन्य आवश्यकताओं तक हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।






Comments
comment
date
latest news
सत्यापन न करने वाले 35 मकान मालिकों का चालान, साढ़े तीन लाख जुर्माना

सत्यापन न करने वाले 35 मकान मालिकों का चालान, साढ़े तीन लाख जुर्माना