News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

नशे के प्रति कालसी पुलिस ने आमजन को किया जागरूक

  • Share
नशे के प्रति कालसी पुलिस ने आमजन को किया जागरूक

shikhrokiawaaz.com

01/04/2025


देहरादून:पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा जनपद को नशे से मुक्त करने हेतु आमजन को नशे के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
जिस क्रम में जनपद पुलिस द्वारा जनपद में नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं जागरूक कर उन्हें नशे के जाल से बाहर निकलने को प्रेरित कर रही है।
इसी क्रम में कालसी पुलिस द्वारा पूरानी कालसी क्षेत्र में टैक्सी कालसी क्षेत्र में टैक्सी यूनियन कालसी के सदस्यों तथा आम जनमानस के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
उक्त  गोष्ठी के दौरान आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों तथा उससे होने वाली हानियों के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही आमजन को नशे के विरुद्ध जंग में एकजुट होकर आगे आने तथा नशा उन्मूलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
उक्त कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आम जन के साथ नशा उन्मूलन पर चर्चा करते हुए सुझावों का आदान- प्रदान किया गया व कार्यक्रम में उपिस्थत सभ्रांत व्यक्तियों तथा आम जनमानस ने दून पुलिस द्वारा नशा उन्मूलन के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही भविष्य में नशा उन्मूलन के क्षेत्र में अपना हर सम्भव सहयोग प्रदान करने के प्रति आस्वस्त किया गया।
जागरूकता गोष्ठी के उपरान्त कालसी थाना क्षेत्र में पूर्व से नशे की लत से ग्रसित युवकों की काउंसलिंग करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उन्हें अपनी नशे की लत का त्याग कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके उपरान्त उक्त युवकों को भी नशे से दूर रहने तथा अपने परिचितों को भी नशा उन्मूलन की दिशा में जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। 
Comments
comment
date
latest news
मिसाल: 81 वीं बार जवान ने किया जीवन का महादान 'रक्तदान'

मिसाल: 81 वीं बार जवान ने किया जीवन का महादान 'रक्तदान'