News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

सवालों के घेरे में पत्रकारिता?

  • Share
सवालों के घेरे में पत्रकारिता?

shikhrokiawaaz.com

11/16/2025


सोशल मीडिया के दौर में आजकल हर कोई जल्दी जल्दी में रहता है रील्स को स्क्रॉल करते करते कब समय निकल जाता है पता ही नहीं चलता, छोटी छोटी मनोरंजन से भरी रील्स व खबरे कब इतनी रोचक लगने लगती है पता ही नहीं चलता। जल्द बाजी के इस दौर में हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जल्द से जल्द आगे बढ़ने को सोचता है। सबसे जायदा लाइक्स और फर्स्ट आने के चक्करों में भ्रामक ख़बरों को लोग सच मान कर शेयर करने  लगते है बिना कुछ तथ्य जाने।सबसे पहेले खबर चलने की होड़ में खबर की सत्यता पर ही सवाल खड़े हो गए है ।
 
हाल ही में मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की खबर को मीडिया में प्रमुखता से चलाया गया और ज़िंदा इंसान को ही श्रद्धांजलि अर्पित कर दी गई। यही नहीं कश्मीर में हुई घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के चलते ही मीडिया द्वारा बढ़ चढ़ पर नफ़रती और हिंसक खबरे चलाई गई।पत्रकारिता को चौथा स्तम्ब कहा जाता है लेकिन भार्मिक और ग़लत जानकारी के कारण लोगो का पत्रकारिता से ही विश्वास उठता जा रहा है। एक दौर हुआ करता था जब कोई भी ख़बर जानने के लिए आँखे मूँद कर पत्रकार पर भरोसा किया जा सकता था लेकिन आज के दौर में पत्रकारिता को ही सवालों के घेरे में डाल दिया।
Comments
comment
date
latest news
अपराधी की कुण्डली में 05 के अंक का रहा अभूतपूर्व योग

अपराधी की कुण्डली में 05 के अंक का रहा अभूतपूर्व योग