News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

हाथी दांत तस्करी का पर्दाफाश: STF ने दो शातिर तस्करों को दबोचा, 1.5 करोड़ का माल बरामद*

  • Share
हाथी दांत तस्करी का पर्दाफाश: STF ने दो शातिर तस्करों को दबोचा, 1.5 करोड़ का माल बरामद*

shikhrokiawaaz.com

05/05/2026


सितारगंज:उत्तराखंड में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। STF की कुमाऊं यूनिट और वन विभाग की संयुक्त टीम ने उधमसिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हाथी दांत बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई बराकोली वन रेंज, कल्याणपुर क्षेत्र में देर रात की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लगभग 7 किलो 820 ग्राम वजनी हाथी दांत बरामद हुआ, जिसकी लंबाई करीब 3 फीट 3 इंच और गोलाई 13 इंच बताई जा रही है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF अजय सिंह ने बताया कि टीम को सितारगंज क्षेत्र में वन्यजीव अंगों की अवैध तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। इस सूचना को स्थानीय स्रोतों के माध्यम से विकसित कर संयुक्त टीम ने मौके पर चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें दोनों तस्कर रंगे हाथ पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि हाथी दांत और उससे जुड़े अंग कानून की पहली अनुसूची में आते हैं, जिनका शिकार और व्यापार गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में गहन जांच जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं।
एसटीएफ ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी वन्यजीव तस्करी से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन 
उत्तराखंड STF ने साफ किया है कि वन्यजीव अपराधों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Comments
comment
date
latest news
टीम लोकेश्वर ने पकड़ी 16 किलो गांजे व 70 ग्राम चरस की खेप, 2 तस्कर समेत एक नाबालिक पकड़ा

टीम लोकेश्वर ने पकड़ी 16 किलो गांजे व 70 ग्राम चरस की खेप, 2 तस्कर समेत एक नाबालिक पकड़ा