News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

जनपद टिहरी में चलाया जा रहा सघन सत्यापन अभियान

  • Share
जनपद टिहरी में चलाया जा रहा सघन सत्यापन अभियान

shikhrokiawaaz.com

07/10/2026


टिहरी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद टिहरी गढ़वाल में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधों की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से जनपदभर में सघन सत्यापन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा बाहरी मजदूरों, किरायेदारों, फेरी लगाने वालों, घरेलू सहायकों तथा अन्य बाहरी व्यक्तियों का उनके निवास एवं कार्यस्थलों पर जाकर सत्यापन किया जा रहा है। अभियान के दौरान सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के अंतर्गत नियमानुसार चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। 
चेकिंग अभियान के दौरान विगत 15 दिनों में 400 से अधिक व्यक्तियों को सत्यापन किया गया तथा 250 से अधिक मकान मालिक/व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में निवास अथवा कार्य करने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का समयबद्ध एवं अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके तथा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

टिहरी गढ़वाल पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि यदि आपके यहां कोई किरायेदार, बाहरी मजदूर, घरेलू सहायक, फेरी लगाने वाला अथवा अन्य बाहरी व्यक्ति निवास या कार्य कर रहा है, तो उसका सत्यापन अवश्य कराएं। आपकी सजगता एवं सहयोग अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Comments
comment
date
latest news
नशे के लिए बंद घर मे सेंधमारी कर उड़ाए 8 लाख के गहने, गिरफ्तार

नशे के लिए बंद घर मे सेंधमारी कर उड़ाए 8 लाख के गहने, गिरफ्तार