News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

नगुण बैरियर पर एएचटीयू की सघन चेकिंग, मानव तस्करी और महिला-बाल अपराधों को लेकर बढ़ाई सतर्कता

  • Share
नगुण बैरियर पर एएचटीयू की सघन चेकिंग, मानव तस्करी और महिला-बाल अपराधों को लेकर बढ़ाई सतर्कता

shikhrokiawaaz.com

08/20/2026

उत्तरकाशी:मानव तस्करी पर रोक लगाने, गुमशुदा लोगों की तलाश करने और महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही है।
जिस क्रम में पुलिस कप्तान उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने उत्तरकाशी-टिहरी गढ़वाल सीमा पर स्थित नगुण बैरियर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार की निगरानी में चले अभियान के दौरान टीम ने आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। साथ ही गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के मद्देनजर आवश्यक भौतिक सत्यापन भी किया गया। पुलिस टीम ने मानव तस्करी से जुड़ी किसी भी संभावित गतिविधि को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती।
अभियान के दौरान एएचटीयू की टीम ने स्थानीय लोगों और राहगीरों से संवाद कर मानव तस्करी के खतरे और उससे बचाव के तरीकों की जानकारी दी। महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
पुलिस टीम ने महिला अपराध, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी और नशे के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।
उत्तरकाशी पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा मानव तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Comments
comment
date
latest news
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर राजधानी के पत्रकारों ने बदलते समय में पत्रकारिता की भूमिका पर की चर्चा

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर राजधानी के पत्रकारों ने बदलते समय में पत्रकारिता की भूमिका पर की चर्चा