News :
3 नए अग्निशमन द्वितीय अधिकारियो को कप्तान ने पहनाए बैच स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 अभियुक्तो की गिरफ़्तारी युवाओं को नशे से बचाने की पहल, यूपीईएस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को लेकर एसपी उत्तरकाशी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था* नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा,मेला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण कप्तान सुरजीत ने लिया सीमांत क्षेत्र माणा में निर्माण कार्य का जायज़ा बाजपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, सिम बॉक्स से चल रहे अवैध दूरसंचार केंद्र का भंडाफोड़ डिलीवरी ब्यॉय से मारपीट करने वाला ओएसिस मॉल का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार 13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश

युवाओं को नशे से बचाने की पहल, यूपीईएस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

  • Share
युवाओं को नशे से बचाने की पहल, यूपीईएस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

shikhrokiawaaz.com

09/22/2026

देहरादून:युवाओं को नशे के बढ़ते खतरे से दूर रखने और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आज मंगलवार को यूपीईएस बिधौली परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और यूपीईएस के संयुक्त आयोजन में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने छात्रों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि युवा अवस्था भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण समय है। ऐसे में युवाओं को नशे के बजाय शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली को अपनी प्राथमिकता बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए केवल कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं के बीच लगातार जागरूकता और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों, अभिभावकों, पुलिस, प्रशासन और सामाजिक संगठनों से मिलकर नशे के खिलाफ वातावरण तैयार करने पर जोर दिया।
उक्त कार्यक्रम में एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल ने कहानी के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से रूबरू कराया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए नशे के खिलाफ संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
इस दौरान एडीएम प्रशासन स्मृता परमार, यूपीईएस के वाइस चांसलर मनीष मदान, विशेष अतिथि ललित जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित गोंडवाल, डॉ. प्रदीप राणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
देहरादून पुलिस ने दिवंगत एएसआई को दी श्रद्धांजलि

देहरादून पुलिस ने दिवंगत एएसआई को दी श्रद्धांजलि