News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

जमीनी फर्जीवाड़े में ईनामी महिला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
जमीनी फर्जीवाड़े में ईनामी महिला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/30/2025


देहरादून-: सरकारी भूमियों से लेकर आम जनता की जमीनो के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी रजिस्ट्री किसी और केनाम दाखिल कर करोड़ो का फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चुकी दून पुलिस द्वारा एक मामले में लंबे समय से फरार 10 हज़ार ईनामी एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को दी तहरीर के अनुसार सहायक महानिरीक्षक निबंधन सन्दीप श्रीवास्तव द्वारा कौलागढ़ रोड, राजेन्द्र नगर स्थित प्यारेलाल कॉल की भूमि का कुछ व्यक्तियों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त भूमि का स्वामित्व किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दिखाते हुए उस कूटरचित दस्तावेजो को रजिस्ट्रार कार्यालय के रजिस्टरों में कूटरचना कर दाखिल करने की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसपर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर में धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि में मुकदमा दर्ज करवाया था।


पुलिस जांच में भूमि के मूल मालिक प्यारेलाल कॉल के नाम से अभियुक्त स्वर्ण सिंह तथा अमित यादव द्वारा अपने अन्य सहयोगियो के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुए उक्त भूमि का एक फर्जी रजिस्ट्री स्वर्ण सिंह के नाम पर तैयार करने तथा स्वर्ण सिंह द्वारा उसे उपहार पत्र के माध्यम से अमित यादव के नाम पर गिफ्ट डीड करने तथा अमित यादव द्वारा उक्त भूमि की गिफ्ट डीड पूनम चौधरी के नाम करने के तथ्य प्रकाश में आये थे। उक्त फर्जी दस्तावेजो को आधार बनाकर अभियुक्तों द्वारा एडवोकेट कमल विरमानी के माध्यम से जमीन पर कब्जा लेने हेतु एक वाद सिविल न्यायालय, देहरादून में दाखिल किया गया था। 

उक्त अभियोग में र्प्याप्त साक्ष्यो के आधार पर पुलिस द्वारा पूर्व में अभियुक्त 1- स्वर्ण सिंह 2- अमित यादव तथा 3- कमल विरमानी को गिरफ्तार किया गया था।  अभियोग में वांछित अभियुक्ता पूनम चौधरी अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रही थी, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा पूर्व में भी कई बार उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिशें दी गई थी परंतु अभियुक्ता के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। 

अभियुक्ता पूनम चौधरी के लगातार फरार रहने पर देहरादून पुलिस कप्तान द्वारा महिला की गिरफ्तारी पर 10 हज़ार रुपये का ईनाम घोषित किया। एसओजी देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्ता के संबंध में मुखबिरी व सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर फरार चल रही ईनामी अभियुक्ता पूनम चौधरी पत्नी कंवरपाल चौधरी निवासी सुजातपुर, नकुड, जनपद सहारनपुर, हाल पता - हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 हुड्डा जगाधरी, नजदीक शिव मंदिर जगाधरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा को सेक्टर - 17, यमुनानगर, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता को जेल भेज दिया गया है।
Comments
comment
date
latest news
जिला प्रशासन टीम ने की ग्राफ़िक एरा के छात्रों की टेस्टिंग

जिला प्रशासन टीम ने की ग्राफ़िक एरा के छात्रों की टेस्टिंग