News :
भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते शनिवार को स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश 7.30 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार ज़मीनी धोखाधड़ी का शातिर अभियुक्त पुलिस ने दबोचा 6.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार कप्तान निहारिका ने जवानो के साथ लगाई दौड़ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: हरित ऊर्जा और आधुनिक रेलवे की नई उड़ान तय मानक से ऊंचे स्वर में लाउडस्पीकर बजाने वाले 43 धार्मिक स्थलों से पुलिस ने हटवाए लाउडस्पीकर फर्जी आईपीएस बनकर लोगो से ठगी करने वाला पूर्व आईएएस का बेटा गिरफ्तार फर्जी आईपीएस बनकर लोगो से ठगी करने वाला पूर्व आईएएस का बेटा गिरफ्तार कप्तान ने टीम संग किये पौधे रोपित, हरियाली का लिया संकल्प

शीशमबाड़ा में सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध निर्माण

  • Share
शीशमबाड़ा में सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध निर्माण

shikhrokiawaaz.com

06/02/2026


देहरादून:उत्तराखंड में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत जिला प्रशासन ने विकासनगर तहसील के शीशमबाड़ा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से निर्मित एक मजार समेत अन्य अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूमि राजस्व अभिलेखों में सरकारी संपत्ति के रूप में दर्ज है। जांच के दौरान पाया गया कि भूमि पर बिना अनुमति निर्माण कर कब्जा किया गया था। मामले में नियमानुसार नोटिस जारी करने और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
सोमवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई को अंजाम दिया गया। प्रशासन ने बताया कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी रही
डीएम देहरादून का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जनपद भर में सरकारी भूमि की सुरक्षा और संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी जमीनों का सर्वेक्षण कर अवैध कब्जों की पहचान की जा रही है और जहां भी अतिक्रमण पाया जा रहा है, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि सरकारी भूमि सार्वजनिक संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखी जाए और नए अतिक्रमण की किसी भी कोशिश को समय रहते रोका जाए।
प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की जानकारी हो तो उसकी सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जनपद में चल रहे इस अभियान को प्रशासन की अतिक्रमण के खिलाफ सख्त नीति के रूप में देखा जा रहा है,अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि को मुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Comments
comment
date
latest news
तमंचे की नोक पर ज्वैलरी व नगदी चुराने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

तमंचे की नोक पर ज्वैलरी व नगदी चुराने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार