News :
भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते शनिवार को स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश 7.30 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार ज़मीनी धोखाधड़ी का शातिर अभियुक्त पुलिस ने दबोचा 6.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार कप्तान निहारिका ने जवानो के साथ लगाई दौड़ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: हरित ऊर्जा और आधुनिक रेलवे की नई उड़ान तय मानक से ऊंचे स्वर में लाउडस्पीकर बजाने वाले 43 धार्मिक स्थलों से पुलिस ने हटवाए लाउडस्पीकर फर्जी आईपीएस बनकर लोगो से ठगी करने वाला पूर्व आईएएस का बेटा गिरफ्तार फर्जी आईपीएस बनकर लोगो से ठगी करने वाला पूर्व आईएएस का बेटा गिरफ्तार कप्तान ने टीम संग किये पौधे रोपित, हरियाली का लिया संकल्प

आईपीएस निहारिका तोमर ने संभाला रुद्रप्रयाग एसपी का कार्यभार

  • Share
आईपीएस निहारिका तोमर ने संभाला रुद्रप्रयाग एसपी का कार्यभार

shikhrokiawaaz.com

02/16/2026


रुद्रप्रयाग:आज सोमवार को आईपीएस अधिकारी निहारिका तोमर ने जिले के 20वें पुलिस कप्तान के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
पदभार संभालते ही उन्होंने सभी थाना और शाखा प्रभारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की। 
उन्होंने कहा पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी, जवाबदेह और जनता के प्रति संवेदनशील होनी चाहिए।
नवनियुक्त एसपी ने कहा कि थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। पुलिस कर्मियों को व्यवहार कुशलता अपनाने तथा अनुशासन में रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। 
किसी भी प्रकार की भ्रष्ट गतिविधि या लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उन्होंने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने की बात कही। 
साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न और संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही नशे और अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
उनके द्वारा आगामी 22 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाली विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा को देखते हुए उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अभी से सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए। 
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने निकट भविष्य में सभी थाना क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने की बात भी कही।
इसी के साथ उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 15 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक जनपद में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बाहरी राज्यों अथवा अन्य स्थानों से आकर रह रहे व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा। होटल, होमस्टे, आश्रम, हॉस्टल, किरायेदार, निजी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों और रेहड़ी-ठेली संचालकों की जांच के लिए प्रत्येक थाने में विशेष टीमें गठित की गई हैं। 
जनपद स्तर पर एक अलग डेटा विश्लेषण टीम भी बनाई गई है, जो उपलब्ध सूचनाओं का मिलान कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश शर्मा सहित समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
एंबुलेंस में सहेली को तलाशती रहीं रंजना की निगाहें, रूह कंपा देगी भीमताल हादसे की ये तस्वीर

एंबुलेंस में सहेली को तलाशती रहीं रंजना की निगाहें, रूह कंपा देगी भीमताल हादसे की ये तस्वीर