News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

इग्नू ने लांच किया

  • Share
इग्नू ने लांच किया

shikhrokiawaaz.com

02/23/2026


देहरादून-: वर्तमान परिवेश में छात्रों खासतौर पर युवा पीढ़ी को नैतिक जागरूकता, मानवीय संवेदनशीलता और जिम्मेदार नागरिक क्या होता है, उसका महत्वता जीवन मे समाहित करने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने अपने स्कूल ऑफ इंटर-डिसिप्लिनरी और ट्रांस-डिसिप्लिनरी स्टडीज (एसओआईटीएस ) के ज़रिए ओपन डिस्टेंस लर्निंग  मोड में मानव मूल्यों और नैतिकता में स्नातकोत्तर कार्यक्रम (एमएएचयूई) कार्यक्रम लांच किया है। इग्नू ने इस कोर्स में प्रवेश पाने हेतु 28 फरवरी 2026 तक की तिथि नियत की है।


रेगुलर पाठ्क्रमो सहित मॉडर्न वर्ड में बढ़ती नए परिवेश व भारत के पौराणिक व वर्तमान समाज की झलक दिखाते हुए व छात्रो को उन वस्तुओं व हिस्सों से रूबरू करवाने को इग्नू नित नए पाठ्क्रम लांच कर रहा है। जिस क्रम में इग्नू ने अब मानव मूल्यों और नैतिकता में स्नातकोत्तर कार्यक्रम लांच किया है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि यह डिग्री स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षक, समाज सुधार, महिला सशक्तिकरण, मानवाधिकार से जुड़े लोग , कॉरपोरेट और व्यवसायिक इत्यादि क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।  

उन्होने बताया कि इस कोर्स में प्रवेश हेतु अभियर्थियों को स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। इस कोर्स की न्यूनतम अवधि 2 वर्ष व अधिकतम 4 वर्ष है। इस कोर्स हेतु अभियर्थी को 7500 रुपये शुल्क देना होगा, कोर्स का माध्यम अंग्रेज़ी रहेगा। इसमें परीक्षा वार्षिक रहेगा व कुल क्रेडिट 80 रहेगा। 
अध्ययन सामग्री प्रिंटेड एवं डिजिटल दोनों माध्यम में दी जाएगी।

इस प्रोग्राम का कोऑर्डिनेशन डॉ. अभिषेक मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर,  स्कूल ऑफ इंटर-डिसिप्लिनरी और ट्रांस-डिसिप्लिनरी स्टडीज (SOITS) इग्नू, नई दिल्ली द्वारा किया जाता है। जिनकी मेल-  abhishekmishra@ignou.ac.in 

ज़्यादा जानकारी के लिए-  https://ignouadmission.samarth.edu.in/index.php/site/programme-detail?id=dfc709947dd14b5bf4838e493a900cf18e4cc1f6d64932dfe790ffc7c801f0691888 पर जा सकते हैं।

एडमिशन लेने के लिए, इच्छुक लर्नर्स को https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर रजिस्टर और अप्लाई करना होगा।

वहीँ जो स्टूडेंट्स जनवरी 2026 में पुनः पंजीकरण के पात्र है वो इग्नू के समर्थ स्टूडेंट पोर्टल पर जाकर अंतिम तिथि तक पुनः पंजीकरण कर सकते हैं।

मानव मूल्यों और नैतिकता में स्नातकोत्तर कार्यक्रम के तहत किन जगह पा सकते है नौकरी- 
 1. कॉर्पोरेट्स और पब्लिक इंस्टीट्यूशन्स में एथिक्स और कंप्लायंस ऑफिसर
 2. पॉलिसी और गवर्नेंस एथिक्स एडवाइजर
 3. सीएसआर और सस्टेनेबिलिटी प्रोफेशनल
 4. स्कूलों और हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स में वैल्यू एजुकेशन स्पेशलिस्ट
 5. एनजीओ, कम्युनिटी डेवलपमेंट और सोशल सेक्टर प्रोफेशनल
 6. रिसर्च और इनोवेशन एथिक्स एक्सपर्ट



Comments
comment
date
latest news
भीमताल के पास बस खाई में गिरी गाड़ी,3 मरे

भीमताल के पास बस खाई में गिरी गाड़ी,3 मरे