News :
8.35 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार 25 नवंबर से शुरू होंगी इग्नू दिसंबर सत्रांत की परीक्षाएं कोतवाली चम्बा व पुलिस लाइन चम्बा में जवानों के लिए बने स्मार्ट बैरक व भोजनालय का कप्तान श्वेता ने किया उद्धघाटन रेक्सा दानू ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए मतदान आइकॉन नामित दिसंबर 2026 से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, सीएम धामी ने की घोषणा जखोली के अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा वाहन,4 रेस्क्यू,2 को रेस्क्यू करने का कार्य जारी 2027 चुनावो को लेकर कांग्रेस की राजधानी में अहम बैठक एप्रो ग्लोबल कंपनी को प्लांट लगाने हेतु जमीन दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 164 मामला का निस्तारण इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी को ड्राइवर ने मारी गोली

25 नवंबर से शुरू होंगी इग्नू दिसंबर सत्रांत की परीक्षाएं

  • Share
25 नवंबर से शुरू होंगी इग्नू दिसंबर सत्रांत की परीक्षाएं

shikhrokiawaaz.com

11/23/2026




देहरादून-: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) की दिसंबर की सत्रांत परीक्षा इस 25 नवम्बर से शुरू हो रही है जो आगामी वर्ष 14 जनवरी 2027 तक जारी रहेगी। इग्नू द्वारा सभी अभियर्थियों को समर्थ पोर्टल से अपने एग्जाम हॉल टिकट निकालने के लिए कहा गया है।

इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के अंतर्गत उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों में कुल  8257 परीक्षार्थी  45688  सिटिंग में परीक्षा में शामिल होंगे। जिला देहरादून में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज डोईवाला, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज डाकपत्थर, एस. बी.एस. यूनिवर्सिटी बालावाला एवं सीबीटी मोड में परीक्षा के लिए राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) निरंजनपुर, देहरादून शामिल हैं। 

डॉ0डिमरी में बताया कि देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, अगस्त्यमुनि, गोपेश्वर, श्रीनगर, कोटद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, अल्मोड़ा,खटीमा, पिथौरागढ़ और चंपावत में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देहरादून जेल से परीक्षा दे रहे अभियर्थियों के लिए भी जेल में परीक्षा केंद्र स्थापित हैं। शिक्षार्थी निम्नलिखित लिंक  https://ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login से अपने यूजर आई. डी.  एवं पासवर्ड के माध्यम  से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

छात्रों के पास परीक्षा के दौरान हॉल टिकट एवं विश्वविद्यालय / सरकार द्वारा जारी वैध फोटो पहचान पत्र होना चाहिए। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन और किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति नहीं है।







Comments
comment
date
latest news
देहरादून में अनियमिताओं के चलते 4 सीएससी सेंटर सील*

देहरादून में अनियमिताओं के चलते 4 सीएससी सेंटर सील*