News :
3 नए अग्निशमन द्वितीय अधिकारियो को कप्तान ने पहनाए बैच स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 अभियुक्तो की गिरफ़्तारी युवाओं को नशे से बचाने की पहल, यूपीईएस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को लेकर एसपी उत्तरकाशी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था* नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा,मेला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण कप्तान सुरजीत ने लिया सीमांत क्षेत्र माणा में निर्माण कार्य का जायज़ा बाजपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, सिम बॉक्स से चल रहे अवैध दूरसंचार केंद्र का भंडाफोड़ डिलीवरी ब्यॉय से मारपीट करने वाला ओएसिस मॉल का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार 13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश

पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार

  • Share
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार

shikhrokiawaaz.com

09/21/2026

देहरादून:क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली लगने से मौत का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना खुद महिला के पति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दी और बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। इसके बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो एक प्लॉट के भीतर बने कमरे से महिला का शव बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, आज सोमवार सुबह करीब छह बजे धीरज पंवार नाम के व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को फोन किया था। फोन पर उसने अपनी पत्नी को गोली मारने की बात कही। सूचना मिलते ही क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस सक्रिय हुई और कॉल करने वाले व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ मिला।
इसके बाद पुलिस टीम ने कॉल की लोकेशन के आधार पर आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई। पूछताछ के दौरान पुलिस एक प्लॉट तक पहुंची, जहां बने कमरे को खुलवाने पर अंदर एक महिला मृत अवस्था में मिली। उसकी पहचान काजल (26) पत्नी धीरज पंवार के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत गोली लगने से होना सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार काजल ईदगाह रोड, सुभाष नगर, सत्य साईं मंदिर के पास क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में अपने पति के साथ रह रही थी। वह मूल रूप से ग्राम मेघा शकरपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। मृतका का भाई अभिषेक भी उनके मकान के समीप रहता है। भाई के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से काजल और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि विवाद की वजह क्या थी और घटना से पहले दोनों के बीच क्या हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर क्लेमेंटटाउन थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद से आरोपी पति धीरज पंवार फरार बताया जा रहा है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही पुलिस उसके संपर्कों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही हत्या की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।
Comments
comment
date
latest news
स्व. प्रदीप रावत फिलिंग स्टेशन का विधिवत शुभारंभ: चमोली पुलिस का नगरवासियों के लिए तोहफा

स्व. प्रदीप रावत फिलिंग स्टेशन का विधिवत शुभारंभ: चमोली पुलिस का नगरवासियों के लिए तोहफा