News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाईयां बरामद

  • Share
मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाईयां बरामद

shikhrokiawaaz.com

02/26/2026



पुलभट्टा-: मेडिकल स्टोर की आड़ में लोगो को प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बेचने वाले मेडिकल स्टोर स्वामी को कुमाऊं की स्पेशल आपरेशन टास्क फोर्स, कुमाऊँ परिक्षेत्र द्वारा पकड़ा गया है। एसओटीएफ़ द्वारा औषधि विभाग के साथ की गयी कार्यवाही में स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाईयां बरामद की है।

स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स, कुमाऊँ परिक्षेत्र व वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम
द्वारा कल बुधवार को नशे के विरुद्ध चलाए गए एक विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद उधमसिंह नगर अंतर्गत थाना पुलभट्टा क्षेत्र के ए.सके मेडिकल स्टोर पर मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद की। टीम द्वारा स्टोर से ट्रमाडोल के 14,472 कैप्सूल, अल्प्राजोलम की 5,670 टैबलेट व ट्रमाडोल के 50 इंजेक्शन बरामद किए।

एसओटीएफ़ द्वारा मेडिकल स्टोर संचालक शकूर खान पुत्र सब्बीर खान, निवासी शक्तिफार्म रोड, ग्राम सेदोरा, चौकी बरा, थाना पुलभट्टा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Comments
comment
date
latest news
पिथौरागढ़ पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार