News :
जाम में दम तोड़ती 'गोल्डन ऑवर्स' की उम्मीद उत्तराखंड पुलिस को मिली 'कर्म, सत्यं, शौर्यम' की नई पहचान डीआईजी धीरेंद्र ने चमोली पुलिस को दिलाई एकता,अखंडता की शपथ, कहा 2 दिन की बर्फबारी के बाद केदारनाथ में मौसम खुला,भारी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का हुआ आयोजन,आईजी ने 16 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ेगा, गांवों में बनेंगे मुख्यमंत्री खेल क्लब खाकी सिर्फ कर्तव्य नहीं, परिवार भी है… मुश्किल घड़ी में घायल जवानों के साथ खड़ा पुलिस विभाग मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद लापता हेलीकाप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 कई मौत, यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन की सभी उड़ाने की रद्द लॉटरी के नाम पर 80 लाख की ठगी करने वाला 1 गिरफ़्तार

जाम में दम तोड़ती 'गोल्डन ऑवर्स' की उम्मीद

  • Share
जाम में दम तोड़ती 'गोल्डन ऑवर्स' की उम्मीद

shikhrokiawaaz.com

10/31/2026


देहरादून-: राजधानी देहरादून आज के समय जाम की इतनी भयानक स्थिति से गुज़र रहा है कि उससे निजात पाने के पुलिस से लेकर प्रशासनिक स्तर के हर रास्ते तलाशने के बावजूद राजधानी देहरादून की सड़कों में जाम से राहत के आसार नही दिख रहे। हर दिन सुबह से सड़को पर गाड़ियों का रेंगकर चलने का सिलसिला दोपहर में विकराल होता है और 5-6 बजते ही भयावह हो जाता है। 10 मिनट की दूरी 20 मिनट में तय करना आम बात हो गयी है। और त्योहारी सीजन में यह दृश्य काबू से बाहर है।

सड़को की जाम से आम जनता हर दिन बीमार पड़ी है, तो वहीं शहर की कई सड़को में जाम में जूझती एम्बुलेंस में "गोल्डन ऑवर्स" की उम्मीद में सवार मरीज के लिए यह जाम उम्मीद तोड़ता हुआ बनता जा रहा है। जाम में लम्बी दूरी से ही सायरन बजाकर आती एम्बुलेंस का सायरन बजाने का कोई फायदा नही, क्योंकि आगे का जाम ही जब आगे नही खिसकता तो एम्बुलेंस को रास्ता कैसे मिले। जाम की स्थिति ऐसी है कि किस तरफ का जाम रोके की एम्बुलेंस को समय से निकाला जाए। 
गोल्डन ऑवर्स में मरीज एम्बुलेंस में तड़पता बस भीड़ से गुजरने व अस्पताल तक पहुँचने की उम्मीद लिए हुए है, किन्तु वह किस घड़ी तक पूरी होगी वह राजधानी देहरादून के जाम को देखते हुए बड़े सवाल पैदल कर रहा है।




Comments
comment
date
latest news
गैंगस्टर एक्ट में वांछित 2 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 2 तस्कर गिरफ्तार