News :
शादी कर मौका देख माल साफ करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण ऋण वितरण में तेजी लाएं बैंक,जमा राशि तक सीमित न रहें: एडीएम के.के. मिश्रा एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में भोपाल निवासी अभियुक्त गिरफ्तार क्लेमेंटटाउन हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार* फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 पटवारी निलंबित, लेखपाल संघ का शुक्रवार से प्रमाणपत्र कार्य बहिष्कार 3 सीओ के तबादले, स्वप्निल मुयाल को भेजा सतर्कता मुख्यालय “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास करने वाले फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

समौण अगली पीढ़ी तें’ में सजी पहाड़ की संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों ने बिखेरी खुशबू

  • Share
समौण अगली पीढ़ी तें’ में सजी पहाड़ की संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों ने बिखेरी खुशबू

shikhrokiawaaz.com

08/08/2026

गोपेश्वर:राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शिक्षा संकाय की ओर से ‘समौण अगली पीढ़ी तें’ पारंपरिक पहाड़ी पकवान महोत्सव आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड के पारंपरिक खान-पान और लोक संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में पुलिस कप्तान चमोली सुरजीत सिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।
महाविद्यालय पहुंचने पर शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमित कुमार जैसवाल ने पुलिस अधीक्षक का बैज लगाकर एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद बीएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों ने अलग-अलग कक्षों में पहाड़ के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई।
पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शनी का जायजा लेते हुए प्रशिक्षणार्थियों से तैयार किए गए व्यंजनों की विशेषताओं और उन्हें बनाने की पारंपरिक विधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न पहाड़ी पकवानों का स्वाद भी चखा और युवाओं के प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी उत्तराखंड की लोक परंपराओं और संस्कृति को जीवंत किया। पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को पहाड़ी रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी संस्कृति, परंपराओं और खान-पान से होती है। इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ पारंपरिक विरासत को संरक्षित करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एम.पी. नगवाल, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
वाहन विक्रय व रेंट पर देने वाले प्रतिष्ठानों को उपभोक्ताओं के दस्तावेज व मोबाइल नंबर को स्वयं करना होगा वेरीफाई: कप्तान अजय

वाहन विक्रय व रेंट पर देने वाले प्रतिष्ठानों को उपभोक्ताओं के दस्तावेज व मोबाइल नंबर को स्वयं करना होगा वेरीफाई: कप्तान अजय