News :
कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण अवैध रूप से भारत में रह रही 01 बांग्लादेशी महिला को दून पुलिस ने लिया हिरासत में नौकरी व आईफ़ोन का लालच पड़ा महंगा रुद्रप्रयाग में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, 27 पुलिसकर्मी सम्मानित* शांति व्यवस्था में खलल डालते व हुड़दंग करते 3 युवक गिरफ्तार टिहरी पुलिस ने तिरंगा दौड़ के जरिए दिया देशभक्ति और एकता का संदेश अखंड भारत दिवस पर ‘भारत को जानो-भारत को पहचानो’ प्रतियोगिता एवं पैनल चर्चा का आयोजन *नमामि गंगे घाट पर पुलिस-सेना ने चलाया स्वच्छता अभियान, 6 टन कचरा किया एकत्रित*

पहाड़ी महिलाओं की पहचान बनेगा हिलान्स आउटलेट, डोईवाला में खुलेगा राज्य का प्रथम आउटलेट

  • Share
पहाड़ी महिलाओं की पहचान बनेगा हिलान्स आउटलेट, डोईवाला में खुलेगा राज्य का प्रथम आउटलेट

shikhrokiawaaz.com

06/27/2026


देहरादून:- उत्तराखंड़ के पहाड़ों की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाली पहाड़ी महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने को प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखंड की पहचान जैविक पहाड़ी उत्पाद , खुद के हाथों का अनोखा हुनर को नई पहचान दिलाने व प्रदेश आने वाले पर्यटकों तक उनकी पहुँच बनाने को निरंतर नई गति व दिशा दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय उत्पादों को तरजीह देने के लिए किए गए आवाहन 'वोकल फ़ॉर लोकल' को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पहाड़ की महिलाओं के हुनर, स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने को प्रयास के फल दिखने लगे है। जिस क्रम में देहरादून जिला प्रशासन और रीप परियोजना ने मिलकर ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को एक गति देने की दिशा में कदम उठाया है, जिसके चलते महिलाएं पर्यटकों व आम जनता के सामने ‘हिलान्स आउटलेट’
के।माध्यम से खुद का हुनर, पहाड़ी उत्पाद प्रस्तुत कर अपनी सफलता को और ऊंचाई दे सकेंगी।

गौरतलब है कि पहाड़ी महिलाएं ग्रामीण स्वयं सहायता समूह की सहायता से अपने हुनर व कला को तराशते हुए नए उत्पाद बनाती है, किन्तु वह उन उत्पादों को कहां व किस प्रकार बेचे उसकी समस्या ग्रामीण महिलाओं में सदैव ही बनी रहती है। 
देहरादून जिला प्रशासन द्वारा इस समस्या का आधुनिक व प्रभावी समाधान निकाला है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के व्यस्त पेट्रोल पंपों पर इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष ‘हिलान्स आउटलेट’ स्थापित किए जाएंगे।

इस बड़ी योजना को जमीन पर उतारने के लिए राज्य स्तर पर जिला प्रशासन और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) हुआ है। एमओयू के तहत इंडियन ऑयल कारपोरेशन के पेट्रोल पम्पो पर जिला प्रशासन द्वारा हिलान्स आउटलेट स्थापित किया जाएगा, जहां पेट्रोल-डीजल भराने रुकने वाले लाखों पर्यटक और स्थानीय उपभोक्ता सीधे इन पहाड़ी उत्पादों को खरीद सकेंगे। हिलान्स आउटलेट्स पर पर्यटकों और आम जनता के लिए उत्तराखंड के शुद्ध और प्रामाणिक उत्पाद उपलब्ध होंगे। इनमें मुख्य रूप से पारंपरिक पहाड़ी दालें (जैसे गहत, भट्ट और तोर), शुद्ध पहाड़ी मसाले और जड़ी-बूटियाँ, स्थानीय डेयरी और खाद्य उत्पाद के साथ ही ग्रामीण महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित हैंडीक्राफ्ट सामग्रियां भी शमिल है।

जिला प्रशासन द्वारा पहाड़ी महिलाओ के हुनर को पहचान व गति देने की दिशा मे उठाये जा रहे कदम का प्रथम गवाह डोईवाला स्थित पेट्रोल पंप बनेगा। जिला परियोजना प्रबंधक (रीप) सोनम गुप्ता ने बताया कि ‘‘स्टेट लेवल पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के साथ हुए एमओयू के तहत पहले चरण में डोईवाला के ‘फन एंड फूड किंगडम वाटर पार्क’ के पास स्थित आईओसीएल पेट्रोल पंप पर प्रदेश का पहला हिलान्स आउटलेट खोला जा रहा है। इसके बाद अन्य पेट्रोल पंपों पर भी इसका विस्तार किया जाएगा।’’

जिला प्रशासन का विजन है कि देहरादून आने वाले सैलानियों के लिए यह अनुभव बेहद खास होगा। क्योंकि जब वह अपनी गाड़ियों में ईंधन भरवाएंगे तो उत्तराखंड के पारंपरिक स्वाद, खुशबू और संस्कृति को भी अपनी यात्रा में समेटकर ले जाएंगे।
Comments
comment
date
latest news
पुलिस ने किया घटनास्थल का जायज़ा, घायल व मृतकों के अभिभावको से की मुलाकात

पुलिस ने किया घटनास्थल का जायज़ा, घायल व मृतकों के अभिभावको से की मुलाकात