News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़: एसटीएफ ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • Share
हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़: एसटीएफ ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

02/14/2026

देहरादून:प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
एसटीएफ ने एसएससी मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ एवं हवलदार भर्ती परीक्षा–2025 में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही थी, जिसमें केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के पद शामिल थे।
प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ उत्तराखंड ने 13 फरवरी 2026 को देहरादून स्थित महादेव डिजिटल जोन,एमकेपी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छापेमारी की।
जांच के दौरान परीक्षा लैब के पास बने यूपीएस कक्ष में जमीन के नीचे 24×24 इंच का एक गुप्त चैम्बर मिला, जिसे ऊपर से ढककर सेफ्टी टैंक जैसा रूप दिया गया था।
इसी छिपे हुए सेटअप में दो लैपटॉप, राउटर और अन्य नेटवर्किंग उपकरण सक्रिय अवस्था में पाए गए, जिन्हें दूरस्थ (रिमोट) एक्सेस के माध्यम से संचालित कर अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्र हल कराए जा रहे थे।
इस सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश करते हुए एसटीएफ ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नीतिश कुमार पुत्र चंद्रभान गौड़, निवासी भाटपार रानी, देवरिया (उ.प्र.), हाल निवासी नागलोई, दिल्ली तथा भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चंद्र नैथानी, निवासी नथुवावाला, देहरादून शामिल हैं।
उक्त गिरोह अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर प्रति अभ्यर्थी 10 लाख रुपये तक की मांग करता था और अत्याधुनिक तकनीक के जरिए रिमोट सॉफ्टवेयर का उपयोग कर प्रश्नपत्र हल करवाता था।
उक्त कार्रवाई के दौरान दो डेल लैपटॉप, डिजिसोल राउटर, ईथरनेट केबल, यूएसबी कनेक्टर, पीएनटी केबल कनेक्टिंग बॉक्स तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
सभी उपकरणों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है और परीक्षा केंद्र को सील कर दिया गया है।
आरोपियों के खिलाफ कोतवाली देहरादून में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण) अधिनियम 2023 की धाराओं सहित बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 
Comments
comment
date
latest news
रुद्रप्रयाग पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

रुद्रप्रयाग पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च