News :
नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 273 ठिकानों पर छापे, 76 गिरफ्तार संविधान दिवस पर धामी का बड़ा ऐलान, अभियोजन विभाग को मिलेंगे 25 लाख रुपये; 12 विभूतियां सम्मानित 12 आईएएस,2 पीसीएस समेत कुल 17 अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव मणिकांत मिश्रा बने उधमसिंह नगर के कप्तान, सरिता डोबाल को टिहरी का जिम्मा छः जनपदो के कप्तान समेत कुल 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले 'वॉयस ऑफ पीस’ कार्यक्रम में वीर बलिदानियों के परिवारों को किया गया सम्मानित अंकिता भंडारी मामले में गर्मागर्मी का माहौल, गांधी पार्क में धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता 17 वर्षो से फरार कुख्यात ईनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ़्तार जनता की समस्याओं पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश उत्तराखंड में 36 नए नायब तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी

शीतकाल के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट हुए बंद

  • Share
शीतकाल के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट हुए बंद

shikhrokiawaaz.com

10/11/2026



हेमकुंड-: कल शानिवार दोपहर 10 अक्टूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
 कल शनिवार साढ़े बारह व 1बजे हुक्मनामा के साथ ही दोपहर में जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल की गूंज के बाद सिख धर्म के प्रमुख आस्था के केंद्र जनपद चमोली के भयुन्डार घाटी में स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
कपाट बंद होने की पारंपरिक धार्मिक प्रक्रिया के दौरान यात्रा सीजन की अंतिम अरदास लगने के बाद मुख्य ग्रंथी (या पंज प्यारे) द्वारा सिखों के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के पावन स्वरूप को पूर्ण श्रद्धा, आदर और धार्मिक मर्यादा के साथ अपने सिर पर रखकर दीवान हॉल से सचखंड साहिब में स्थापित किया गया। इस दौरान भारतीय सेना के बैंड की मधुर धुनों से भयुन्डार घाटी गुंजायमान हुई।

 इस वर्ष 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खोले गए थे, जिसमे कल शनिवार 10 अक्टूबर तक रिकॉर्ड 3.84 लाख श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये गए। कपाट बंद होने के दिवस पाकिस्तान से 40 श्रद्धालुओं द्वारा भी गुरुद्वारे में मत्था टेका गया।



Comments
comment
date
latest news
एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं:डीएम

एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं:डीएम