News :
देहरादून में लगा थाईलैंड शॉपिंग मेला, जानता के लिए आकर्षण का केंद्र बना देहरादून में लगा थाईलैंड शॉपिंग मेला, जानता के लिए आकर्षण का केंद्र बना उत्तरकाशी पुलिस की तत्परता: घर से लापता 14 वर्षीय किशोर को 4 घंटे में सकुशल किया बरामद अवैध शराब व मादक पदार्थ तस्करी करते 1 महिला समेत 4 गिरफ्तार दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में श्रमिकों की आड़ में सेलाकुई स्थित फैक्ट्री में उपद्रव करने वाले 03 और उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार एचडीएफसी बैंक ने सीएसआर के तहत प्रदेश को सौपीं 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस, सीएम धामी ने एम्बुलेंस को दिखाई हरी झड़ी मस्कट से आये गुजराती पर्यटक का त्रिवेणी घाट में खोया कीमती बैग, पुलिस ने सकुशल ढूंढ लौटाया सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैगमार्च सेवा के संस्कार से मजबूत हो रहा समाज, अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना लक्ष्य

उत्तरकाशी में जमकर हुई बर्फबारी,यात्रियों को सावधान रहने की अपील

  • Share
उत्तरकाशी में जमकर हुई बर्फबारी,यात्रियों को सावधान रहने की अपील

shikhrokiawaaz.com

01/23/2026


उत्तरकाशी-: उत्तरकाशी में आज बसंत पंचमी के मौके पर पूरे उत्तराखंड़ में सुबह से ही बारिश हो रही है, जिसके चलते उत्तराखंड़ के सभी पहाड़ी इलाके में लगातार भारी बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते मौसम में ठंड बढ़ गयी है। उत्तराकाशी के  यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित उत्तरकाशी के ऊचांई वाले पर्यटक स्थलों खरसाली(खुशीमट्ठ), जानकीचट्टी, सांकरी, हरकीदून, राडीटॉप, सुक्कीटॉप, हर्षिल घाटी आदि पर हिमपात जारी है।  जिसके चलते उत्तरकाशी के बर्फबारी वाले इलाकों में पर्यटकों के आगमन की संभावना बढ़ गयी है।


उत्तरकाशी पुलिस द्वारा बर्फबारी के लुफ्त उठाने उत्तरकाशी आने वाले पर्यटकों से बर्फबारी पर घूमने आने के दौरान जोश में होश न खोने व सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस द्वारा दिशा निर्देश जारी किये है कि- 


▪️ बर्फवारी वाले स्थानों पर वाहन सावधानी पूर्वक व धीमी गति में चलाएं।

▪️ वाहन की फिटनेस चैक करने के उपरान्त ही ऐसे स्थानों पर जाएं, अतिरिक्त स्टैपनी एवं टूलकिट साथ रखें।

▪️ पर्याप्त गर्म व ऊनी वस्त्र साथ रखें।

▪️यदि आप ऐसे स्थानों पर नाईट स्टे के लिए जा रहें हैं तो वहां पर अपने लिए होटल /रुम की व्यवस्था पहले से ही कर लें।

▪️ किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए नजदीकी पुलिस कर्मी अथवा डायल-112 /पुलिस कंट्रोल रुम-9411112976 पर कॉल करें।

Comments
comment
date
latest news
भ्रामक सूचनाओं पर न दें ध्यान:एसपी रुद्रप्रयाग

भ्रामक सूचनाओं पर न दें ध्यान:एसपी रुद्रप्रयाग