News :
सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द उत्तराखंड में वन्यजीव सप्ताह-2026 की शुरुआत, 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार देशवासियों के नाम एक जरूरी संदेश — स्वच्छता की शुरुआत हमसे पैक्स कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल,5 अक्टूबर से देहरादून में धरने की तैयारी पांच पेटी शराब संग 2 गिरफ्तार जल्द पैसा कमाने के लालच में मालिक के गोदाम में कर डाली चोरी, कर्मी व कबाड़ी समेत 3 गिरफ्तार हरभजवाला में चल रहे जिस्मफरोशी के व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिक युवती को किया रेस्क्यू कप्तान ने महात्मा गांधी व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

समाधान दिवस में 164 शिकायतों पर सुनवाई, डीएम ने लापरवाही पर जताई सख्ती*

  • Share
समाधान दिवस में 164 शिकायतों पर सुनवाई, डीएम ने लापरवाही पर जताई सख्ती*

shikhrokiawaaz.com

07/27/2026


देहरादून:जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 164 शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

समाधान दिवस में भूमि धोखाधड़ी, अवैध अतिक्रमण, सीमांकन, सामाजिक एवं आर्थिक सहायता तथा मानसूनी बारिश से हुए नुकसान से संबंधित मामलों की बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं।

सुनवाई के दौरान ऋषिकेश निवासी एक महिला ने बेटे की ऑनलाइन गेमिंग की लत से परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने की जानकारी देते हुए सहायता की मांग की। वहीं, अन्य महिलाओं ने इलाज, बच्चों की शिक्षा और आर्थिक सहायता के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई।

एक बुजुर्ग पिता ने बेटे पर संपत्ति हड़पने की नीयत से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, जिस पर डीएम ने एसडीएम को भरण-पोषण अधिनियम के तहत तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अवैध कब्जे और उत्पीड़न से जुड़े अन्य मामलों में भी संबंधित अधिकारियों को मौके पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में ग्राम सिंगनीवाला में बिजली कनेक्शन, ग्राम मानुवा में खतरनाक विद्युत पोल को हटाने तथा विकासनगर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। वहीं, सिद्धोवाला और बादामवाला में सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण की शिकायतों की गहन जांच के आदेश भी दिए गए।

धोरन रोड स्थित सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के समीप सुरक्षा पुस्ता नहीं बनाए जाने के मामले में जिलाधिकारी ने बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सिंचाई विभाग को आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
आयुष्मान से इलाज के लिए आधार राशन कार्ड से पते का होगा सत्यापन, एडवाइजरी की जा रही जारी

आयुष्मान से इलाज के लिए आधार राशन कार्ड से पते का होगा सत्यापन, एडवाइजरी की जा रही जारी