News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

बीमारी के चलते हेड कांस्टेबल का निधन

  • Share
बीमारी के चलते हेड कांस्टेबल का निधन

shikhrokiawaaz.com

09/09/2024


मसूरी-: कोतवाली मसूरी में तैनात हेड कांस्टेबल जैन सिंह का आज सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। 

मूल रूप से देवबंद सहारनपुर के निवासी दिवंगत जैन सिंह वर्ष 1997 में कांस्टेबल के पद पर पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्ष 2022 में पदौन्नति के उपरान्त वह हेड कांस्टेबल बने थे। दिवंगत जैन सिंह बीती 4 जुलाई से 30 दिन के अवकाश पर अपने घर झबरेड़ा गये थे, तथा स्वास्थ्य खराब होने के कारण झबरेड़ा में ही उपचार करा रहे थे। ईलाज के दौरान आज अचानक उनकी मृत्यु हो गयी।

पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा दिवंगत हेड कांस्टेबल की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में पुलिस परिवार का उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया है। उन्होंने दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।
Comments
comment
date
latest news
तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे योगी, पैतृक गांव रवाना, भतीजी की शादी में होंगे शामिल

तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे योगी, पैतृक गांव रवाना, भतीजी की शादी में होंगे शामिल