News :
घर से बिन बताए निकले 13 वर्षीय बालक को हनुमानगढ़ से सकुशल किया बरामद अवैध भांग की खेती पर पिथौरागढ़ पुलिस का प्रहार, चौड़ीगाड़ में फसल नष्ट* एसआईआर भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार होगा दावों-आपत्तियों का निस्तारण:एसडीएम हरियाली तीज उत्सव में दिखी नारी शक्ति और लोक संस्कृति की सुंदर झलक दो लोगो के भरोसे का कत्ल कर लाखो रुपये ठगने वाला पंजाब से गिरफ्तार पीपलकोटी टनल हादसे के बीच मौके पर पहुंचे आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक, रेस्क्यू का लिया जायजा रामनगर क्षेत्र में फायरिंग करने वाला मुख्य सरगना मुठभेड़ में गिरफ्तार 8 पेटी अंग्रेजी शराब संग 1 तस्कर गिरफ्तार लोगो को सट्टा खिलाता युवक गिरफ्तार पुलिस कप्तान के नेतृत्व में दून पुलिस की सघन चेकिंग जारी

राजवीर हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने 48 घण्टे में किया खुलासा

  • Share
राजवीर हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने 48 घण्टे में किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

04/29/2026


हरिद्वार:बहादराबाद में हुए बहुचर्चित राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक सनसनीखेज सच्चाई सामने रखी है। शुरुआत में यह मामला पूरी तरह रहस्यमय ‘ब्लाइंड मर्डर’ लग रहा था, लेकिन सटीक जांच, तकनीकी साक्ष्यों और सतत निगरानी के चलते पुलिस ने न केवल हत्या की गुत्थी सुलझाई, बल्कि इसके पीछे छिपी भावनात्मक और आपराधिक साजिश को भी उजागर कर दिया।
पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने बताया कि उक्त हत्या किसी आकस्मिक घटना का परिणाम नहीं, बल्कि एक सोची-समझी योजना का हिस्सा थी, जिसकी जड़ में एक विवादित प्रेम संबंध था।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी पंकज कुमार का मृतक राजवीर सिंह की शादीशुदा बेटी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह महिला का तलाक कराकर उससे विवाह करना चाहता था, लेकिन राजवीर इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। पिता का यह विरोध आरोपी को नागवार गुजरा और उसने उन्हें अपने रास्ते की सबसे बड़ी बाधा मान लिया। इसी सोच ने उसे अपराध की ओर धकेल दिया। आरोपी ने अपने साथी छोटे लाल के साथ मिलकर राजवीर की हत्या की साजिश रची और 26 अप्रैल की शाम शराब पिलाने के बहाने उन्हें बौंगला अंडरपास के पास खेत में बुलाया, जहां पहले से तय योजना के तहत हथौड़े से सिर पर वार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
अगले ही दिन 27 अप्रैल को मृतक के बेटे प्रियांशु ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जिस क्रम में पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल से जुटाए गए भौतिक साक्ष्य, फील्ड यूनिट की रिपोर्ट और डिजिटल एविडेंस के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान शुरू की। एक अहम मोबाइल नंबर की लोकेशन और गतिविधियों की जांच करते हुए पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी पंकज कुमार (उम्र26)पुत्र चमन सिंह निवासी-शर्मा वाली बिल्डिंग, रोशनाबाद,हरिद्वार को कलियर रोड स्थित एक अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पंकज की निशानदेही पर उसके साथी छोटे लाल(उम्र36)पुत्र गंगा सागर निवासी सीतापुर बालाजी पुरम कॉलोनी,थाना कोतवाली ज्वालापुर, जिला हरिद्वार को भी पकड़ लिया गया,जो वारदात के बाद फरार होने की फिराक में था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, मृतक का मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम व अन्य दस्तावेज तथा घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि मृतक और दोनों आरोपी पहले से एक-दूसरे के परिचित थे और सिडकुल क्षेत्र की अलग-अलग कंपनियों में कार्यरत थे, जिससे आरोपी को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई।
Comments
comment
date
latest news
एक और महिला का सड़ा गला शव बरामद, एक ही परिवार के सदस्य मान जांच कर रही दून पुलिस, आसपास के राज्यो में महिला व बच्चे की जानकारी जुटा रही पुलिस

एक और महिला का सड़ा गला शव बरामद, एक ही परिवार के सदस्य मान जांच कर रही दून पुलिस, आसपास के राज्यो में महिला व बच्चे की जानकारी जुटा रही पुलिस