News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

हरिद्वार पुलिस ने गुमशुदा हुई नाबालिग युवती को परिजनों से मिलाया

  • Share
हरिद्वार पुलिस ने गुमशुदा हुई नाबालिग युवती को परिजनों से मिलाया

shikhrokiawaaz.com

11/22/2024


हरिद्वार:जनपद में ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस गुमशदा हुए लोगों को परिजनों से मिलवाकर चेहरों पर मुस्कान बिखेर रही है,जिस क्रम में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गुमशुदा हुई 15 वर्षीय युवती को हरिद्वार पुलिस ने सकुशल बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार बीती 19 नवम्बर को कोतवाली रानीपुर की गैस प्लांट चौकी के पास से 15 वर्षीय बालिका को लावारिस हालत में बरामद किया,पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर ऑपरेशन स्माइल टीम ने उत्तर प्रदेश की कोतवाली सदर गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया गया तो जानकारी मिली कि उक्त बालिका 16 नवम्बर की सुबह घर से कोचिंग क्लास हेतु निकली लेकिन न तो कोचिंग क्लास पहुंची न ही देर रात तक घर लौटी। काफी तलाश करने पर भी बालिका के न मिलने पर परिजन ने कोतवाली थाना सादर, गाजीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।
उक्त नाबालिग युवती के सकुशल बरामद होने की जानकारी पर गाजीपुर पुलिस व परिजन कल गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे तो ऑपरेशन स्माइल टीम ने बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष बालिका व उसके पिता की काउंसलिंग करवाई गई तथा आवश्यक विधिक कार्रवाही के उपरांत समिति के आदेश पर नाबालिक बालिका को विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश व महिला आरक्षी ममता के सपुर्द किया गया।
उक्त युवती के पिता व परिवार के सभी सदस्यों द्वारा ऑपरेशन स्माइल टीम हरिद्वार की तत्काल कार्यवाही व मानवीय व्यवहार की हृदय से प्रशंसा की गई। जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा भी ऑपरेशन स्माइल टीम हरिद्वार की प्रशंसा कर एसएसपी हरिद्वार का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
Comments
comment
date
latest news
24 घंटे में झपटमारी का खुलासा, एक लाख की अंगूठी बरामद

24 घंटे में झपटमारी का खुलासा, एक लाख की अंगूठी बरामद