News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

हरिद्वार पुलिस की बड़ी सौगात: तीन नई चौकियों का लोकार्पण, महिला हेल्पलाइन और साइबर सेल को मिला स्वतंत्र कार्यालय*

  • Share
हरिद्वार पुलिस की बड़ी सौगात: तीन नई चौकियों का लोकार्पण, महिला हेल्पलाइन और साइबर सेल को मिला स्वतंत्र कार्यालय*

shikhrokiawaaz.com

07/06/2026


हरिद्वार:जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह ने सोमवार को लक्सर क्षेत्र की पुलिस चौकी बाजार, रायसी तथा झबरेड़ा क्षेत्र की पुलिस चौकी लखनौता के नवनिर्मित भवनों का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।
अब तक इन तीनों पुलिस चौकियों का संचालन किराए के भवनों से किया जा रहा था। नए भवनों के शुरू होने से पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, वहीं आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध होगी।

लोकार्पण के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने चौकियों का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थायी भवनों के संचालन से कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को और मजबूती मिलेगी तथा लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
कार्यक्रम में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ), देहात क्षेत्र के थाना प्रभारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

इसके अलावा एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय, रुड़की के ऊपरी तल पर नव-निर्मित कक्षों का निरीक्षण कर उन्हें महिला हेल्पलाइन और साइबर क्राइम सेल के लिए आवंटित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं और साइबर अपराध से जुड़े मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकें।
Comments
comment
date
latest news
एएनटीएफ ने 300 किलो डोडा पाउडर व साढ़े पांच किलो अफीम के साथ दो अन्तर्राज्यीय ड्रग्स तस्करो को किया गिरफ्तार

एएनटीएफ ने 300 किलो डोडा पाउडर व साढ़े पांच किलो अफीम के साथ दो अन्तर्राज्यीय ड्रग्स तस्करो को किया गिरफ्तार