News :
जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू 3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी

हरेला बनेगा हरियाली का महाअभियान,देहरादून में 15.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

  • Share
हरेला बनेगा हरियाली का महाअभियान,देहरादून में 15.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

shikhrokiawaaz.com

06/30/2026

देहरादून:उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर इस बार हरेला पर्व को व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। 16 जुलाई से शुरू होकर एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत देहरादून जिले में 15.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे। थीमैटिक पौधरोपण के माध्यम से हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ ईको-टूरिज्म को भी नई दिशा देने की योजना बनाई गई है।
इस संबंध में आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए, ताकि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी अभियान बन सके।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जल्द से जल्द पौधरोपण स्थलों का चयन करने और प्रत्येक विभाग में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की योजना माइक्रो लेवल पर तैयार की जाए तथा इसमें जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला समूहों, युवाओं और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही आईएमए, सर्वे ऑफ इंडिया, ओएनजीसी और आईटीबीपी जैसे प्रमुख संस्थानों को भी अभियान से जोड़ने की बात कही गई, ताकि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण वन विकसित किए जा सकें।
पौधरोपण अभियान की निगरानी के लिए विशेष 'हरित कंट्रोल रूम' स्थापित किया जाएगा, जो पूरे अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करेगा और प्रगति पर नजर रखेगा।
बैठक में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में इस वर्ष 15.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें करीब आधे पौधे फलदार एवं चारा प्रजाति के होंगे। साथ ही लगाए गए पौधों की अगले पांच वर्षों तक देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी, ताकि पौधरोपण का उद्देश्य सफल हो सके।
सभी संबंधित विभागों को 10 जुलाई तक गड्ढों की खुदाई, जैविक खाद, ट्री-गार्ड तथा पौधों के परिवहन सहित सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग के मसूरी, कालसी, चकराता और देहरादून प्रभागों के माध्यम से विभिन्न विभागों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।
उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार शर्मा, वैभव सिंह, मयंक कुमार, एसडीओ अभिषेक मैठाणी सहित कृषि, उद्यान, उद्योग, शिक्षा, खेल, पेयजल और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
गैरसैंण विधानसभा सत्र को सकुशल सम्पन्न करवाने को एडीजी ने अधिकारियों की ली बैठक

गैरसैंण विधानसभा सत्र को सकुशल सम्पन्न करवाने को एडीजी ने अधिकारियों की ली बैठक