News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शानदार आगाज

  • Share
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शानदार आगाज

shikhrokiawaaz.com

01/28/2025


देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 28 जनवरी 2025 से लेकर 14 फरवरी 2025 तक आयोजित हो रही 38वें राष्ट्रीय खेलों का शानदार आगाज आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में हो गया है। जिसका शुभारंभ पीएम मोदी ने देहरादून में आयोजन स्थल पर पहुंच कर किया।
 पीएम मोदी ने उत्तराखंड के ओलंपियंस से मुलाकात की। 
पीएम मोदी ने स्पेशल वाहन गोल्फ कार्ट से सबसे पहले मैदान का निरीक्षण किया। फिर मंच पर सबसे पहले देश के प्रसिद्ध एथलीट खिलाड़ियों से की मुलाकात। पीएम मोदी ने ओलंपियन जसपाल राणा, लक्ष्य सेन, मनीष रावत, सुभाष राणा और मनोज सरकार से मुलाकात की।
इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेशनल गेम्स की थीम ग्रीन गेम्स रहेगी। उत्तराखंड नेशनल गेम्स के लिए 9857 खिलाड़ियों में से 8627 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कर दिया है और यह प्रक्रिया अभी जारी है। गोल्फ (104) और ताइक्वांडो (208) को हटाकर कुल 9545 खिलाड़ी इस नेशनल गेम्स में भाग ले रहे हैं।योग व मलखंब को इस बार मेडल टेली गेम बतौर शामिल किया गया है।
टेक्निकल, ऑफिशल्स, सपोर्ट स्टाफ और स्पोर्ट्स ऑफिशल्स को मिलाकर यह आंकड़ा 17 से 18 हजार तक जाएगा। उत्तराखंड सरकार और खेल विभाग ने नेशनल गेम्स के लिए शानदार तैयारी करने का दावा किया है। राष्ट्रीय खेलों की 34 स्पर्धाओं में सबसे ज्यादा 700 खिलाड़ी एथलेटिक्स में हैं। उद्घाटन समारोह के बाद 29 जनवरी से खेल प्रतियोगिताएं सुबह 6 बजे से रात तक चलेंगी।
 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में देश के प्रसिद्ध सिंगर जुबिन नौटियाल, पवनदीप राजन और पहाड़ का सुप्रसिद्ध बैंड पांडवाज ने शानदार प्रस्तुति दी।
Comments
comment
date
latest news
अवैध होमस्टे पर डीएम सविन बंसल का बड़ा एक्शन, 96 पंजीकरण निरस्त

अवैध होमस्टे पर डीएम सविन बंसल का बड़ा एक्शन, 96 पंजीकरण निरस्त