News :
मलबे में दबी महिला को पुलिस द्वारा बाहर निकालकर बचाई उसकी जान 5 पीपीएस अधिकारियो का तबादला निवेदिता कुकरेती के कंधे आईजी कुमाऊं का जिम्मा पीओपी के चलते आईएमए की तरफ जाने वाला रूट 3 दिवस रहेगा डाइवर्ट कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग लगाए पौधे डीएम, पुलिस कप्तान,डीएफओ ने पौधे रोपित करने सहित दिया स्वच्छता का सन्देश आपसी झगड़े के दौरान पुलिस को दी झूठी फायरिंग की सूचना, 2 अभियुक्त गिरफ्तार राजस्थान के 2 सगे भाई 618 ग्राम स्मैक संग काठगोदाम में गिरफ्तार राजस्थान के 2 सगे भाई 618 ग्राम स्मैक संग काठगोदाम में गिरफ्तार मिस टीन उत्तराखंड 2026 के फ्रेश फेस राउंड में 20 फाइनलिस्ट्स ने दिखाई प्रतिभा

राज्यपाल उत्तराखंड ने बद्रीनाथ मन्दिर में की पूजा अर्चना

  • Share
राज्यपाल उत्तराखंड ने बद्रीनाथ मन्दिर में की पूजा अर्चना

shikhrokiawaaz.com

05/05/2025


देहरादून:आज सोमवार को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.)ने बद्रीनाथ धाम के
दर्शन किए,उन्होंने बद्रीनाथ मन्दिर में विशेष पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
राज्यपाल के बद्रीनाथ पहुँचने पर वीआईपी हेलीपैड पर जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी एवं एसपी चमोली सर्वेश पंवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर पुलिस के जवानों ने बेहतरीन सेरिमोनियल यूनिफॉर्म में उन्हें शानदार सलामी दी,राज्यपाल ने जवानों के उच्चकोटि के टर्नआउट व सटीक शस्त्र कवायद की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
तत्पश्चात, राज्यपाल बद्रीनाथ मन्दिर पहुंचे यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना की और भगवान बद्री विशाल से सम्पूर्ण राष्ट्र तथा उत्तराखंड राज्य की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की।

मंदिर परिसर में उपस्थित स्थानीय महिलाओं व श्रद्धालुओं ने राज्यपाल का अभिनन्दन किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
जिलाधिकारी चमोली द्वारा राज्यपाल को मास्टर प्लान के तहत बद्रीनाथ धाम में विभिन्न चरणों में होने वाले निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी दी गयी।
Comments
comment
date
latest news
यूसीसी नियमावली ने सीएम को सौपीं फाइनल रिपोर्ट, राज्य स्थापना दिवस पर लागू करने की घोषणा

यूसीसी नियमावली ने सीएम को सौपीं फाइनल रिपोर्ट, राज्य स्थापना दिवस पर लागू करने की घोषणा